नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिल्ली में झंडावाला से लेकर कालका जी मंदिर नवरात्रि के त्यौहार में देखने लायक होते हैं। मंदिरों में लोग माता की पूजा करने आते हैं। दिल्ली में खूबसूरत ढंग से बनाया गया यह मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए भी फेमस है। नवरात्रि के त्यौहार के मौके पर लोग इन मंदिरों में माता रानी का आशीर्वाद लेने आते हैं। नवरात्रि के समय में इन मंदिरों की सजावट लोगों को आकर्षित करती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक इन प्रसिद्ध मंदिरों में कार्यक्रम भी किए जाते हैं।
झंडेवाला मंदिर
दिल्ली का प्रसिद्ध झंडेवाला मंदिर नवरात्रि के समय में बेहद खूबसूरत लगता है। यहां की सजावट नवरात्रि के 9 दिनों तक लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। मां दुर्गा और मां आदि शक्ति को समर्पित इस मंदिर में माता की पूजा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगती है। आपको भी अपनी फैमिली के साथ नवरात्रि के मौके पर झंडेवाला मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए।
शीतला माता मंदिर
शीतला माता का मंदिर दिल्ली का प्रसिद्ध मंदिर है नवरात्रि के त्यौहार में लोग यहां पूजा-पाठ करने आते हैं। इस मंदिर के अपने कुछ नियम भी है जिसमें आपको दूर से फूल चढ़ाना होता है। एक दूसरे से दूरी बनाए रखनी होती है। इसके अलावा आपको भगवान की मूर्तियों से दूरी बनाकर पूजा करना होता है। इस तरह से मंदिर की पवित्रता बनी रहती है।
कालका जी मंदिर
काली माता को समर्पित कालका जी मंदिर नवरात्रि के समय में बेहद भीड़ वाला दर्शनीय स्थल बन जाता है। महाकाली सिद्ध पीठ मंदिर में माता रानी सबकी इच्छाएं पूरी करती हैं। नवरात्रि में आपको अपनी फैमिली के साथ इस मंदिर के दर्शन जरूर करना चाहिए। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तगण दूर-दूर से आते हैं।
जोगमाया मंदिर
दिल्ली के महरौली का योग माया मंदिर लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर किसी भी धार्मिक त्योहार पर लोगों का जमावड़ा बना रहता है। नवरात्रि के त्योहार पर इस मंदिर में मां दुर्गा की पूजा करने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगती है। नवरात्रि के मौके पर आपको अपने परिवार के साथ योग माया मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए।
छतरपुर मंदिर
दिल्ली का छतरपुर मंदिर मां कात्यायनी को समर्पित है नवरात्रि के समय में यहां पर भक्तों की लंबी भीड़ लगती है। नवरात्रि में यहां पर भंडारा कार्यक्रम भी होता है इसके अलावा धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। इस मंदिर को रात में देखने पर यहां की खूबसूरती और सजावट लोगों को आकर्षित करती है। यह मंदिर पर्यटकों को भी अपनी तरफ आकर्षित करता है लोग दूर-दूर से छतरपुर मंदिर में दर्शन करने आते हैं।




