नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का मेला शुरू हो चुका है। इस महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। लोग अपनी सुविधा के मुताबिक अलग-अलग यातायात से सफर करके प्रयागराज जा रहे हैं। वहीं, भारतीय रेलवे ने भी महाकुंभ के लिए खास तैयारी कर ली है। इस दौरान यात्रियों की सुविधाओं को भी ध्यान में रखा गया है। इन तैयारीयों में तीर्थ यात्रियों के लिए सुरक्षित, निर्बाध और तकनीकी सेवा उपलब्ध कराना है।
सीसीटीवी कैमरे
भारतीय रेलवे ने महाकुंभ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए 24 घंटे कुंभ ‘वॉर रूम’, सीसीटीवी कैमरे, अधिक से अधिक टिकट काउंटर का बंदोबस्त किया है। रेलवे की तरफ से जिस वॉर रूम का उद्घाटन किया गया है वह 24 घंटे काम करेगा। यात्रियों की सुविधाओं और उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। इस तरह से किसी भी तरह की होने वाली घटना से निपटने में आसानी होगी।
प्रयागराज स्टेशन सुरक्षित
अक्सर ऐसा होता है कि स्टेशन पर सामान को जाना या फिर जेब कट जाना ऐसी समस्याएं आती है। इसके लिए रेलवे ने पहले ही खास तैयारी करनी है। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर कुल 1,176 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए प्रयागराज, नैनी, छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशन पर 12 भाषाओं की घोषणाओं की अनाउंसमेंट की गई है।
संचालित हुई अधिक ट्रेनें
महाकुंभ में प्रयागराज जाने के लिए देश-विदेश से लोग आवाजाही कर रहे हैं। इसके लिए अतिरिक्त ट्रेन सुविधा कर दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए 706 लंबी दूरी की ट्रेनें और 559 रिंग ट्रेन भी संचालित की जाएगी। बता दें कि, रेलवे की तरफ से 1,869 छोटी दूरी की यात्रा तय करने वाली ट्रेनों को संचालित किया गया है। इसके अलावा 10,000 से ज्यादा नियमित रूप से ट्रेन चलाई जाएगी।





