back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में इस वीकेंड के लिए पिकनिक प्लान? बनाएं आपके आउटिंग को यादगार

अगस्त-सिंतबर का सुहाना मौसम दिल्ली-एनसीआर में पिकनिक के लिए सबसे अच्छा समय होता है, ऐसे में रंग-बिरंगे फूलों के बीच इन खूबसूरत जगहों पर परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का आनंद जरुर ले।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगस्त-सिंतबर … न ठंड का झोंका, न गर्मी की तपिश। मौसम ऐसा कि दिल कहे चलो कहीं खुली हवा में बैठें, पुराने दोस्तों से मिलें और कुछ यादगार पल संजो लें। अगर आप भी ऐसे ही पलों की तलाश में हैं, तो जनाब! दिल्ली-NCR की ये 7 जगहें आपके पिकनिक प्लान को बना देंगी सुपरहिट। चलिए, जानते है कहां-कहां जा सकते हैं आप इस मौसम में अपना दिन खास बनाने। 

1. लोधी गार्डन – इतिहास और हरियाली का रोमांटिक मेल’

अगर आप चाहते हैं शांति, हरियाली और थोड़ा सा इतिहास तो लोधी गार्डन आपका इंतज़ार कर रहा है। पुराने मकबरे, हरे-भरे लॉन और वॉकिंग ट्रेल्स इसे बनाते हैं परफेक्ट फैमिली पिकनिक स्पॉट, जहां आप कैमरा भी ले जा सकते है फोटोग्राफी के लिए। 

 2. नेहरू पार्क – बच्चों की किलकारियों से गूंजता हर कोना’

चाणक्यपुरी की गोद में बसा ये पार्क बच्चों के लिए एक छोटा सा स्वर्ग है। लंबी-चौड़ी हरियाली, खेलने की जगह और चारों ओर सुकून। आप चाहें तो किताब पढ़ें, म्यूजिक सुनें या सिर्फ घास पर लेटकर आसमान निहारें।

 3. संजय वन – एडवेंचर भी, आराम भी

जंगल-जंगल बात चली है, पता चला कि दिल्ली में भी है एक असली जंगल! जी हां, संजय वन। यहां की हरियाली और शांत वातावरण आपको शहर की भागदौड़ से दूर ले जाएगा। बर्ड वॉचिंग, ट्रेकिंग या पेड़ों की छांव में सुस्ताना हर चीज़ यहां मुमकिन है।

 4. हौज खास विलेज – मॉडर्न टच वाला देसी ठिकाना

कैफे, स्ट्रीट आर्ट और झील का किनारा… अगर ये कॉम्बिनेशन अच्छा लगता है, तो हौज खास आपका बेस्‍ट ऑप्शन है। पुराने किले के खंडहरों के बीच पिकनिक मनाने का जो मज़ा यहां है, वो शायद कहीं और नहीं।

5. गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज – जब प्रकृति बोले पांचों इंद्रियों से

साकेत में बसा ये गार्डन वाकई खास है। नाम ही बताता है कि यहां सिर्फ देखने का नहीं, सुनने, सूंघने, महसूस करने और चखने का भी मज़ा है। फूलों की खुशबू, मूर्तियों की सजावट और म्यूजिकल एंबिएंस इसे बनाते हैं इंस्टा-परफेक्ट डेस्टिनेशन।

 6. बांसेरा पार्क – बांस से बनी एक अनोखी दुनिया

अगर आप कुछ हटके ढूंढ रहे हैं, तो यमुना किनारे बसे बांसेरा पार्क की ओर रुख करें। यहां लगभग सबकुछ बांस से बना है,झूले, हाउसिंग, गेट्स तक! सुबह या शाम का समय चुनिए और कैमरे में कैद कर लीजिए बेमिसाल पलों को।

 7. दिल्ली रिज – शहर के बीचोंबीच जंगल का एहसास

दिल्ली की भीड़भाड़ से थोड़ी देर के लिए बचना चाहते हैं? तो दिल्ली रिज पर पहुंच जाइए। ये जगह ट्रेकिंग, सैर और शांत माहौल के लिए जानी जाती है। यहां का हर कोना प्रकृति से जुड़ने का मौका देता है।

 टिप्स: पिकनिक से पहले ये ज़रूर याद रखें यें चीजें । 

वक्त पर पहुंचें सुबह-सुबह का समय सबसे बढ़िया होता है।

स्नैक्स, पानी और पिकनिक मैट साथ रखें।

म्यूजिक स्पीकर या कोई आउटडोर गेम साथ ले जाएं।और हां, सफाई का पूरा ध्यान रखें । तो फिर देर किस बात की आनेवाले रविवार फिक्स करिए और निकल पड़िए दिल्ली की हसीन वादियों की ओर। दोस्तों के साथ मस्ती हो या फैमिली संग सुकून के पल ये जगहें हर मूड के लिए हैं परफेक्ट।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुहानी धूप, ठंडी हवा: दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट स्पॉट्स की लिस्ट-जहाँ मिले घूमने का मज़ा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों की नरम धूप और बसंत की हल्की हवाओं के साथ राजधानी दिल्ली इन दिनों अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...