back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल ही नहीं, इन जगहों पर भी सर्दियों में ले सकते हैं बर्फबारी का मजा, ये हैं परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन

सर्दियों में भीड़-भाड़ से दूर बर्फबारी का आनंद लेने के लिए कुछ परफेक्ट विकल्प हैं। इन जगहों पर बर्फ से ढकी पहाड़ियाँ, ठंडी हवाएँ और प्राकृतिक नजारे आपको यादगार विंटर अनुभव कराएं। चलिए इनके बारे में जा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों के मौसम में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए ज्यादातर लोग शिमला या हिमाचल के अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं। लेकिन इस समय इन जगहों पर इतनी भीड़ हो जाती है कि होटल और रूम्स की बुकिंग मुश्किल हो जाती है। भीड़ और शोर में अक्सर विंटर का असली मजा खो जाता है। अगर आप भीड़ से दूर, शांत और सुकून भरे माहौल में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो ऐसे कई अन्य स्थल भी हैं जहां बर्फ की चादर बिछी रहती है और प्राकृतिक दृश्य आपको जन्नत जैसी अनुभूति कराते हैं। इन जगहों पर जाकर आप न केवल बर्फ का आनंद ले सकते हैं, बल्कि सर्दियों की ठंडी हवाओं और हिमाच्छादित पहाड़ियों के साथ एक परफेक्ट विंटर एस्केप का अनुभव भी कर सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर

कश्मीर इस समय पूरी तरह से बर्फ की चादर में ढंका हुआ है। हर कोना, हर पहाड़ी बर्फ से सफेद नजर आ रही है और दृश्य किसी जन्नत से कम नहीं लगते। यहां सर्दियों के खेलों का भी मज़ा लिया जा सकता है। स्नो स्कीइंग और अन्य बर्फीले एडवेंचर के लिए यह सही समय है। टूरिस्ट श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे खूबसूरत स्थलों का आनंद ले सकते हैं। बर्फ के साथ शांत वातावरण और हिमाच्छादित पहाड़ आपको एक यादगार विंटर अनुभव देंगे।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में सर्दियों का जादू हर तरफ बिखरा हुआ है। औली को अक्सर “मिनी स्विट्ज़रलैंड” कहा जाता है और यहां की बर्फबारी व प्राकृतिक नज़ारे इसे और भी खास बनाते हैं। इसके अलावा मसूरी, धनौल्टी, केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री जैसे स्थलों पर भी बर्फ की सफेदी चारों ओर बिखरी हुई है।

अगर आप भीड़ से दूर, शांत और सुकूनभरी जगह चाहते हैं, तो हर्सिल, लोखंडी और सुक्की टाप जैसी लोकेशंस पर जाना एक बेहतरीन विकल्प है। कुमाऊं क्षेत्रों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का अनुभव भी शानदार रहेगा।

मुनस्यारी

मुनस्यारी कुमाऊं हिमालय की गोद में बसा एक जन्नती स्थल है। बर्फ से ढकी छतें और चमकते हिमालयी शिखर इसे शांत और सुकून भरी जगह बनाते हैं। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं या बर्फ के बीच कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो मुनस्यारी आपके लिए परफेक्ट है।

सिक्किम

सिक्किम में बर्फ का जादू देखने के लिए नाथांग वैली एक बेहतरीन जगह है। दिसंबर से मार्च तक यह घाटी मोटी बर्फ की चादर में ढँकी रहती है, जो देखने वालों को किसी जन्नत का एहसास कराती है। यहां आप सिर्फ बर्फ का आनंद ही नहीं ले सकते, बल्कि स्कीइंग और अन्य विंटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं। प्राकृतिक नजारों और शांत वातावरण के साथ यह जगह सर्दियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...