नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी की छुट्टी हो या वीकेंड या फिर बारिश का सुहाना मौसम हर कोई खाली वक्त में हिल स्टेशन की तरफ रूख करना पसंद करते है। हिल स्टेशन में जाकर लोग सुकून की सांस लेते है। लेकिन अगर आपसे बोला जाए कि ऐसे भी एक हिल स्टेशन यहां जहां भारतीय को जाना माना था। जी, हां ये सच है इस हिस स्टेशन में केवल अग्रेजों का जाना होता था। आइए जानते है इसके कारण इतिहास और इसके नाम रखने के पीछे के कारण..
Mussoorie Hill Station Untitled_design___2023_07_11T131844_101.png
अग्रेजों ने लिखवाया Indians Not Allowed
उतराखंड की राजधानी देहरादून से कुछ किमी के दूरी पर मसूरी हिल स्टेशन है। यह बहुत ही खूबसूरत और शांति देने वाला है। यहां पर लाखों भारतीय हर साल मसूरी हिल स्टेशन घूमने पर घूमने आते है। लेकिन एक समय ऐसा था कि जब यहां भारतीय को आना सख्त मना था। यहां पर केवल अग्रेजों का आना जाना होता था। आपको जानकारी दे कि हिल स्टेशन पर ‘Indians NOT Allowed’ लिखवाया गया था। यह इतना खूबसूरत है कि इसे पहाडों की रानी भी कहा जाता है। आइए जानते हैं ‘Queens of Hill Stations’ के बारे में..
Mussoorie Hill Station Untitled_design___2023_07_11T131642_595.png
Mussoorie का इतिहास
Mussoorie को अंग्रेजों द्वारा बसाया गया था। इतिहास के पन्नों पर नजर डाले तो पता चलेगा कि 1823 में अंग्रेजों के एक अफसर A.J Shor इस जगह पर आए थे। पर्वतारोहण करते हुए वो इस जगह पर पहुंच गए। उन्होंने देखा इस जगह से दून घाटी का नजारा बड़ा ही खूबसूरत लगता है। यहां के प्राकृतिक नजारे को देखकर तो वो इस हिल स्टेशन के मुदिर हो गए थे। इसके लिए अंग्रेजों ने पहले यहां कुछ भवन बनवाए। आपको बता दें कि 1828 में लंढौर बाजार की बुनियाद रखी गई। 1829 में मि. लॉरेंस ने लंढौर की बाजार में पहली दुकान खोली। 1926-31 के बीच मसूरी में पक्की सड़क बन चुकी थी और यहां तेजी से बसावट भी होने लगी थी।
Mussoorie Hill Station Untitled_design___2023_07_11T131607_475.png
Mussoorie नाम रखने के पीछे का कारण
Mussoorie Hill Station के नाम रखने के पीछे भी एक रोचक कहानी है। मसूरी नाम यहां बड़ी संख्या में उगने वाली मंसूर के पौधे की वजह से रखा गया था। पहले इस जगह को मंसूरी कहा जाता था। इसके बाद फिर धीरे-धीरे इसे मसूरी कहा जाने लगा। बताया जा है कि आज भी यहां के कुछ पुराने लोग इस जगह को मंसूरी कहते हैं। अगर आप मसूरी घूमने जा रहे हैं, तो ट्रेन, बस, कार और फ्लाइट से आसानी से पहुंच सकते हैं। मसूरी का सबसे पास का एयरपोर्ट Joly Grant (देहरादून) है। वही ट्रेन के जरिए आपको पहले देहरादून जाना होगा। बस से जाने के लिए दिल्ली से मसूरी के लिए बस ले सकते हैं।
Mussoorie Hill Station Untitled_design___2023_07_11T131550_711.png
Mussoorie में यहां भी घूमें
Mussoorie में घूमने के लिए आप Kempty Falls, Nag Tibba , Mussoorie Lake जैसी जगहों पर जा सकते हैं। देखा गया है कि समय के साथ-साथ यहां आवाजाही आसान होने की वजह से हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। गर्मियों से बचने के लिए लोग शहर से यहां कुछ शांति और सुकून के पल बिताने आते हैं। Monsoon के मौसम में यहां जाने से बचें। लेकिन हां, सर्दियों में यहां Snowfall देखने को मिलती है। इस दौरान आप यहां जमकर बर्फबारी का पूरा मजा उठा सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in




