नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बारिश के मौसम में कुदरत की खूबसूरती खुद ही उतरकर धरती पर चली आती है, ऐसे में मानसून की पहली फुहारें धरती को छूती हैं, चारों ओर हरियाली की चादर बिछजाती है। बारिश का मौसम अपने साथ सिर्फ ताजगी ही नहीं लाता बल्कि घूमने के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन मौका भी लेकर आता है। अगर आप भी चाहते हैं कि बादलों की छांव में, झरनों की आवाज और हरियाली के बीच कुछ सुकून के पल बिताए जाएं तो आइए जानते है भारत के इन आठ जगहों पर बनांए घूमने का प्लान, जहां छुट्टियां बिता कर ले सुकून का अहसास।
बता दे, बारिश के मौसम में कुदरत की खूबसूरती खुद ही उतरकर धरती पर चली आती है ऐसे में भारत में ऐसी ही कुछ जगह हैं, जहां आप इस खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते है आइए जानते है इस आर्टिकल से उन सभी जगहों के बारे में।
1. मुन्नार, केरल
केरल का मुन्नार एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जब बारिश होती है, तो इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है जहां चाय के हरे भरे बागान, झरनों की गूंज और बादलों की झांकती धुंध एक अलग ही दुनिया रचती है। मानसून में यहां का मौसम रोमांटिक हो जाता है। जहां सुबह-सुबह बागानों में वॉक करना तो जैसे दिल को छू जाता है।
2. चेरापूंजी, मेघालय
दुनिया के सबसे अधिक बारिश वाले क्षेत्रों में गिना जानेवाला चेरापूंजी जहां झरने, लिविंग रूट ब्रिज और बादलों से ढके जंगल मानसून के समय किसी रहस्यमयी परियों की दुनिया जैसे लगते है। ट्रेकिंग करने वालों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नही है।
3. कुर्ग, कर्नाटक
भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला कुर्ग जो मानसून के दौरान एकदम जादुई रूप ले लेता है, चारों तरफ कॉफी की बागान, पहाड़ियों पर गिरती बारिश की बूंदें और ताजी मिट्टी की महक- सब कुछ मन को सुकून देता है। जहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, वॉटरफॉल्स देख सकते हैं या बस किसी कॉटेज में बैठकर बारिश का आनंद ले सकते है।
4. लोनावला, महाराष्ट्र
मुंबई और पुणे के करीब लोनावला मानसून में पिकनिक स्पॉट बन जाता है, जहां टाइगर पॉइंट से लेकर भुशी डैम तक, हर जगह तरफ हरियाली और झरने दिखाई देते है। यहां की हल्की बारिश और गरम वड़ा पाव मानसून की छुट्टियों को खास बना देते है।
5. फूलों की घाटी, उत्तराखंड
अगर आप कुछ अनोखा और शांत अनुभव चाहते है तो, उत्तराखंड की फूलों की घाटी आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। ये जगह केवल मानसून में खुलती है और यहां सैकड़ों प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल खिलते है। यहां बादलों के बीच चलने का अहसास भी दिलाती हैं।
6. अगुंबे, कर्नाटक
कर्नाटक का अगुंबे, जिसे दक्षिण का चेरापूंजी कहा जाता है, यह नाम इसे पूरी तरह सूट करता है, मानसून में भरी हवा और छोटे-छोटे झरने एक एडवेंचरस अनुभव देते है। जहां का शाम मानों इतना सुंदर होता है कि आप उसे कभी भूल नहीं पाएंगे.
7. वायनाड, केरल
मानसून के मौसम में केरल का वायनाड अपनी पूरी सुंदरता में खिल जाता है, यहां की हरियाली, धान के खेत, मसाले के बागान और झरने – सब कुछ मिलकर इसे एक परफेक्ट रेन डेस्टिनेशन बना देते है।
8. सापुतारा, गुजरात
गुजरात का सापुतारा एकमात्र हिल स्टेशन जो मानसून में हरियाली से भर जाता है, यहां की झीलें, बोटिंग, झरने और ठंडी हवा मानसून में छुट्टियों को बेहद सुकूनदायक बना देते हैं। वीकेंड ट्रिप के लिए यह जगह एकदम मस्त है।




