नई दिल्ली, ताज़ा खबर। मानसून का समय आ चुका है इस मौसम में देश के कई हिस्सों का मौसम सुहावना हो जाता है। घूमने-फिरने के लिए मानसून का सीजन बहुत अच्छा होता है। हालांकि, इस दौरान घूमना-फिरना थोड़ा रिस्की जरूर हो जाता है, लेकिन आपको अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना चाहिए। मानसून के समय हिल स्टेशन पर जाना और एक्टिविटीज जैसे वाटर स्पोर्ट्स, ट्रैकिंग और बंजी जंपिंग आदि करना थोड़ा चैलेंजिंग होता है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ मानसून में ट्रेकिंग के लिए किसी जगह पर जा रहे हैं, तो ये जगहें सेफ हैं।
उत्तराखंड
उत्तराखंड का चमोली जिला घूमने के लिए बहुत खूबसूरत है। इसके अलावा आप यहां पर दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं। यहां पर फूलों की घाटी मौजूद है जहां पर कई तरह के फूल देखने को मिलते हैं। इसके अलावा आप अपने दोस्तों के साथ यहां पर ट्रैकिंग कर सकते हैं। मानसून के समय में यहां का ट्रैकिंग एरिया सेफ रहता है।
सिंहगड ट्रेक, पुणे
महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह है जहां पर आप पूरा साल घूम सकते हैं। अगर आप मानसून के समय यहां पर ट्रैकिंग करने जाने वाले हैं, तो यह जगह बिल्कुल सेफ है। ट्रेकिंग के शौकीन लोग यहां के सिंहगड ट्रेक प्लेस पर दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने जा सकते हैं।
हंपता पास, हिमाचल प्रदेश
मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश का हंपता पास बहुत खूबसूरत लगता है। बरसात के मौसम में यहां का नजारा देखने लायक होता है और मौसम सुहावना हो जाता है। ट्रैकिंग लवर के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। आप यहां अपने दोस्तों के साथ इंजॉय कर सकते हैं। यहां की ट्रैकिंग कुल्लू से शुरू होती है जो बिल्कुल आसान नहीं है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:




