back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Best places in Mauritius: झीलों और झरनों से भरा बेहद खूबसूरत देश है Mauritius, यहां नहीं गए तो पछताएंगे

घूमना किसे नहीं पसंद है, अगर घूमने के लिए मॉरीशस मिल जाए तो फिर क्या ही बात हैं। आगे हम आपको ऐसे ही Best places in Mauritius के बारे मैं जानकारी देने जा रहे हैं, जो झील झरनो की अलग ही दुनिया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क : Mauritius (मॉरीशस )एक द्वीपीय देश है।  जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है।  मॉरीशस हनीमून मनाने वाले लोगों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है।  मॉरीशस के हरे भरे जंगल और यहां के ऐतिहासिक स्थल  इसे और रोचक बना देते हैं। मॉरीशस अफ्रीकी महाद्वीप के तट के दक्षिण पूर्व में लगभग 900 किलोमीटर की दूरी पर हिंद महासागर के तट पर और  मेडागास्कर के पूर्व में स्थित है। खूबसूरती के मामले में यह  देश अन्य देशों से बहुत अलग है।  यहां के झील झरने तो पर्यटकों को खूब अपनी ओर आकर्षित करते हैं।  मॉरीशस की मुख्य भाषा वैसे तो अंग्रेजी है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में बहुत लोग हिंदी भी बोलते हैं। और यही वजह है कि ज्यादातर भारतीय इस देश में जाना पसंद करते हैं। अगर आप मॉरीशस गए हैं और आपने इन जगह पर नहीं घूमे तो आपका मॉरीशस जाना बेकार है।  यह ऐसी जगह है जो देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगती है।

तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी जगह हैं।

चामरेल :

 मॉरीशस का चामरेल भी सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है। इसे सात रंगों की धरती के रूप में जाना जाता है।  सात रंगों की धरती इसलिए कहा जाता है। क्योंकि यहां सात रंगों की रेत पाई जाती है। जो देखने में बेहद खूबसूरत  और आकर्षक लगती है।  चामरेल का नजारा देखकर हर पर्यटक का दिल बैंग बैंग  हो जाता है इसलिए पर्यटक जब भी यहां आते हैं तो चामरेल जाना बिल्कुल भी नहीं भूलते है।

ग्रांड बेसिन :

ग्रांड बेसिन एक सुंदर और खूबसूरत झील है। इसे मॉरीशस का प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक स्थान भी माना जाता है।  यहां भगवान शिव की 108 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित है।  महाशिवरात्रि के दिन  यह जगह देखने लायक होती है।  क्योंकि इस दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना होती है और पूरा मंदिर भक्तों से भर जाता है। इसके अलावा यहां देवी देवताओं की भी अन्य मूर्तियों और मंदिर हैं। जो देखने में बेहद ही आकर्षित लगते हैं । भारतीय पर्यटक जब भी मॉरीशस की यात्रा पर आते  हैं तो ग्रांड बेसिन जाना बिलकुल नहीं भूलते ऐसा इसलिए कि उन्हें यहां अपनी प्राचीन परंपराओं का एहसास होता है।

ब्लैक रिवर गर्गेश नेशनल पार्क :

ब्लैक रिवर गर्गेश नेशनल पार्क शानदार जगहों  में से एक है। चारों ओर पहाड़ों और झीलों से घिरा हुआ यह नेशनल पार्क देखने में अद्भुत लगता है। यहां ऊंची पहाड़ियों पर चढ़कर नीचे का नजारा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।  90 के दशक में यहां  जगह सिर्फ जंगली जानवरों के शिकार के लिए ही जाना जाता था। लेकिन इसे  अब नेशनल पार्क घोषित कर दिया गया है। 

बेल्ले मेयर प्लेज बीच :

यह मॉरीशस में घूमने के लिए सबसे अद्भुत और खूबसूरत  जगहों में से एक है।  हरे-भरे जंगलों वाले पहाड़ों और ताड़ के पेड़ों से सुशोभित यह बीच पर्यटन के बीच खूब आकर्षित रहता है।  यहां समय बिताना मन को बड़ा सुकून देता है।  आप कभी भी मॉरीशस हैं तो यहां का लुप्त जरूर उठाएं

आगे खबरों के लिए विजिट करें www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट बैलेंस जब न ठंड कंपकंपाती है, न गर्मी सताती है। हल्की धूप, साफ आसमान, कम...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...