नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | सर्दियों में लोगों को चाय का काफी शौक रहता है। तो दूसरी तरफ कुछ लोगों को इस खास मौसम के दौरान खूबसूरत वादियों का आनंद मिल सकता है। अगर आपने भी घूमने का प्लान बनाया है तो इन जगह को अपने शामिल करने का विकल्प है। इस मौसम में लोगों को हिमाचल प्रदेश से लेकर कन्या कुमारी तक दीदार कर सर्दियों को खास बना सकते हैं। जो जानकारी आपके लिए काफी अहम है। सर्दियों की बेस्ट जगहों में इन प्लेस को शामिल कर एंजाॅय कर पाएंगे।
कुर्ग (कर्नाटक)
भारत का स्काॅटलैंड माना जाने वाला कर्नाटक का कुर्ग घूमने के लिए खास जगह माना जा रहा है। कर्नाटक के पश्चिमी घाट में ये लोगों की पहली पसंद समझा जा रहा है। ये धुंध भरे हुए वातावरण में किसी वंडरलैंड से कम नहीं आंका जा रहा है। अगर आपको भी ऐसा ही बेहतर महसूस करना है तो इस जगह पर जरुर विजिट कर सकते हैं।
वाराणसी
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मशहूर धार्मिक स्थल काशी एक धार्मिक और जाना माना स्थल है। इसकी बात करें तो घाटों की खूबसूरती और बेमिसाल शाम के लिए जाना जाता है। वहीं यहाँ पर मंदिरों से आती हुई घाटियों की ध्वनि के अलावा मधुर श्लोक आपका मन मोह लेते हैं। जो आपके मन को पूरी तरङ से तृप्ति कर देते हैं।
पुडुचेरी
समुद्र तटीय पुडुचेरी एक खूबसूरत शहर है। जहाँ पर आस्टेरी झील पर प्रवासी पक्षियों का रहना काफी आनंदर देता है। यहाँ पर आकर फ्रांसिसी खाने का आनंदर ले सकते हैं।
कच्छ का रण
गुजरात में मौजूद कच्छ का रण एक बहुत ही जानी मानी जगह बै। जिसका लुत्फ उठाने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। यहाँ का सांस्कृतिक उत्सव का भी काफी अधिक महत्व माना जाता है। इसमें मौजूद पारंपरिक भोजन,स रेगिस्तान सफारी, फिल्मी सितारों को देखना आदि लोगों का काफी मन मोह लेता है।
तवांग
उत्तर पूर्वी भारत की बात करें तो अरुणाचल में में मौजूद तवांग पहुंचना काफी मुश्किल समझा जाता है। लेकिन एक बार यहाँ पहुंचते हैं तो आप यहाँ पर मौजूद खूबसूरत हिमालय आकर्षण का केंद्र रहते हैं। यहाँ के प्राचीन मठों और शानदार घाटियों का देखकर आपका मन मोह लेता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार टून्स, रफ्त्तार वेबस्टोरिएस, रफ़्तार ट्रेवल स्टोरीज




