नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्त भोलेनाथ के मंदिरों के दर्शन करते हैं। आप भी अपने परिवार के साथ महादेव के मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर कुछ मंदिरों में बेहद ही धूमधाम तरीके से इस त्यौहार को मनाया जाता है।
वाराणसी
वाराणसी में महादेव का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है जहां पर्यटक दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां का नजारा देखने लायक होता है। चारों तरफ महादेव की पूजा आरती और भक्ति में भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है। काशी के मंदिरों में भगवान शिव की बारात का आयोजन किया जाता है।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूतनाथ का मंदिर महाशिवरात्रि के मौके पर बेहद खास लगता है। इस दौरान यहां भव्य आयोजन किए जाते हैं जहां श्रद्धालु दूर से दर्शन करने आते हैं। यहां पारंपरिक तरीके से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।
उज्जैन
उज्जैन में महाकाल का सबसे बड़ा मंदिर है जहां भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर यह जगह भक्तों की भीड़ से भर जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर आप उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए परिवार के साथ ट्रैवल प्लान बना सकते हैं।
हरिद्वार
हरिद्वार एक बहुत ही पवित्र स्थल है यहां पर महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगती है। महाशिवरात्रि के दिन यहां पर हर की पौड़ी में भक्तगण डुबकी लगाते हैं। इसके बाद भोलेनाथ के अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करते हैं।
फैमिली के साथ बनाएं ट्रैवल प्लान
महाशिवरात्रि के दिन आपको अपनी पूरी फैमिली के साथ इन मंदिरों के दर्शन करने चाहिए। इन सभी मंदिरों की अपनी-अपनी मान्यता है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर बेहद प्रसिद्ध है। यहां पर भक्तों की मनोकामना भी पूरी हो जाती है।




