नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन किया गया है। महाकुंभ के शुभ अवसर पर श्रद्धालु देश के कोने-कोने से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। अगर आप भी महाकुंभ में डुबकी लगाने जा रहे हैं तो आपको अयोध्या की यात्रा भी कर लेनी चाहिए। भक्ति में डूबे रहना चाहते हैं तो आपको महाकुंभ से लेकर प्रयागराज के संगम स्नान के बाद अयोध्या जाना चाहिए।
एक साथ दो धार्मिक स्थलों के दर्शन
जिस तरह का उत्साह लोगों के मन में प्रयागराज के महाकुंभ को लेकर है ठीक उसी तरह का उत्साह अयोध्या के रामलला को लेकर होता है। अगर आप महाकुंभ जा रहे हैं तो थोड़ा समय निकालकर अयोध्या की यात्रा भी कर सकते हैं। इस तरह से आपको दो-दो धार्मिक यात्रा का शुभ फल मिलता है। अगर आप अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के दौरान नहीं जा पाए हैं तो यह एक अच्छा मौका है जब आप एक साथ दो धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं।
इन ट्रेनों से करें सफर
महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेन का सफर काफी सरल और आरामदायक रहेगा। कुंभ यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको तीन से चार घंटे में पहुंचने वाली ट्रेन से यात्रा करना चाहिए इसमें साकेत एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, वंदे भारत और सरयू एक्सप्रेस शामिल है। इन सभी ट्रेनों में चेयर कर और स्लीपर मौजूद होता है जो आपको आरामदायक सफर देता है।
प्रयागराज से अयोध्या जाएं
उत्तर प्रदेश प्रयागराज और अयोध्या के लिए बस और ट्रेन रोजाना चल रही है। प्रयागराज से अयोध्या जाने के लिए आपको बस 4 से 6 घंटे का समय लेती है। अगर आप ऐसी बस से सफर कर रहे हैं तो 500 से 1000 रुपए तक लग सकता है। अगर आप चाहे तो प्रयागराज से आपको अयोध्या के लिए फ्लाइट में मिल जाएगी।
अयोध्या में घूमने की जगहें
- श्री राम जन्मभूमि मंदिर
- हनुमान गढ़ी
- कनक भवन
- सरयू घाट
- नागेश्वरनाथ मंदिर




