नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अक्सर ऐसा होता है कि जब हम प्लेन में सफर करते हैं तो बच्चे परेशान करते हैं। बच्चों के साथ सफर करते समय आपको खास ध्यान रखना चाहिए। कुछ जरूरी चीज हैं जिसे बच्चों के साथ सफर करने के दौरान ध्यान रखना चाहिए। जब बच्चे उम्र में छोटे होते हैं तो वह प्लेन के अंदर घबरा भी सकते हैं। इस दौरान पेरेंट्स को बच्चों को उनकी सेफ्टी के बारे में बताना चाहिए।
डॉक्यूमेंट है जरूरी
बच्चों के साथ प्लेन से सफर कर रहे हैं तो आपके बच्चों के सारे डॉक्यूमेंट याद से रख लेने चाहिए। इस दौरान जन्म प्रमाण पत्र पासपोर्ट जैसे सभी दस्तावेजों को हैंडबैग में रख लीजिए। यह ट्रैवल के समय पर बहुत जरूरी होता है।
भीड़ में रखें ध्यान
एयरपोर्ट पर हमेशा आपको अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यहां काफी भीड़ होती है यह काफी बड़ा भी होता है। किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह पर आपके बच्चे का हाथ पकड़ कर रखना चाहिए अकेला नहीं रहने देना चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगह पर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पेरेंट्स की होती है एयरपोर्ट एक ऐसी जगह है जहां पर हर समय भीड़ रहती है।
बच्चों की दवाइयां
सफर के दौरान बच्चों को घबराहट हो सकती है ऐसे में आपको दवाइयां का पैकेट साथ रखना चाहिए। अगर प्लेन में आपको बच्चा परेशान कर रहा है तो आपको पढ़ाई से जुड़े खिलौने उन्हें दे देना चाहिए ताकि वह व्यस्त रहें। सफर के दौरान बच्चों को उल्टी पेट दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है इसलिए आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ दवाइयां को रख लेना चाहिए। दवाइयां रखने से पहले आपको एक्सपायरी डेट भी चेक कर लेनी चाहिए या फिर नई दवाइयां रखना चाहिए।
सीट बेल्ट लगा दीजिए
प्लेन के उड़ान भरते समय आपको बच्चों की सेफ्टी के लिए सीट बेल्ट याद से बांध देना चाहिए। यह बच्चे की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। ध्यान रहे की यात्रा से पहले ही आपको बच्चों को फ्लाइट ट्रैवल के बारे में जानकारी दे देनी चाहिए।




