back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्लाइट में सफर के दौरान नहीं ले जा सकते खाने-पीने का ये सामान, ये रही चीज़ों की पूरी लिस्ट

भारतीय कहीं भी ट्रैवल पर जाते हैं तो अपने साथ घर का खाना या फिर कोई फूड आइटम अपने साथ जरूर ले जाते हैं। लेकिन फ्लाइट के कुछ नियम है जिसके तहत आप चीजों को नहीं ले जा सकते।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आपकी फ्लाइट से ट्रेवल कर रहे हैं तो आप अपने बैग में कुछ सामान को बिल्कुल भी नहीं ले जा सकते हैं। भारतीय लोग खाने पीने के बेहद शौकीन होते हैं वह ट्रैवल के दौरान अपने लिए घर से ही खाना या फिर कुछ फूड आइटम्स लेकर जाते हैं। हालांकि, फ्लाइट में खाने पीने की कुछ चीजों को ले जाना है। अगर आपकी फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो जान लीजिए कि किन चीजों को नहीं ले जा सकते। एयरलाइंस के नियम अलग-अलग होते हैं इसके बारे में जानना जरूरी होता है।

अचार

फ्लाइट में आप अचार लेकर नहीं जा सकते हैं। लिमिटेड क्वांटिटी में अगर पैक करें भी तो उसे खोलकर चेक करवाना होता है। इसके साथ ही अचार में तेल नहीं होना चाहिए। ये एडवाइजेबल है कि पैकिंग से पहले आप अपने एयरलाइन से संपर्क करके ये जानकारी ले लें कि वो अचार लेकर जाना अलाऊ करेंगे या नहीं।

घी, तेल, नारियल

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय आप घी और तेल जैसी चीजों को अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं। अगर घी आपको रखना ही है कि तो लिमिटेड क्वांटिटी में उसे अच्छे से सीलपैक करके चेकइन बैगेज में रख सकते हैं। ये एडवाइज़ किया जाता है कि घी को लेकर आप अपने एयरलाइन में कॉल करके पहले से पूछ लें। इसके अलावा तेल फ्लाइट में बिल्कुल भी अलाउड नहीं होता है। वहीं, नारियल के मामले में केवल कच्चा नारियल अलाउड होता है वो भी छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ। पूरा नारियल, सूखा नारियल या कोपरा अलाउड नहीं होता है।

लिक्विड फूड

फ्लाइट में आप सामान्य खाना लेकर जा सकते हैं लेकिन शर्त ये है कि खाना सूखा हो। सूखी सब्ज़ी-रोटी-पूरी, सूखा चिवड़ा, नमकीन आदि लेकर आप ट्रैवल कर सकते हैं। लेकिन लिक्विड आइटम नहीं रख सकते हैं। अगर आप कैन वाला रसगुल्ला, या रसे वाली सब्जी लेकर ट्रैवल करते हैं तो बहुत पॉसिबल है कि चेकिंग के वक्त उसे निकाल दिया जाएगा।

बेबी फूड

लाइफ में अगर आप बेबी फूड लेकर जा रहे हैं तो अलग-अलग एयरलाइंस के मुताबिक अलग-अलग नियम भी है। एयर इंडिया फ्लाइट में आप बेबी फूड और दूध पिलाने की बोतल लेकर जा सकते हैं।

नॉनवेज

ज्यादातर एयरलाइंस में सी फूड या फिश ले जाने की अनुमति नहीं होती है। अच्छा है यह सुख हो या फिर पकाया गया हो। अगर आप भी फ्लाइट से पहली बार सफर कर रहे हैं तो अपने बैग में नॉनवेज को बिल्कुल भी ना रखें।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक की टेंशन खत्म! गुरुग्राम से दिल्ली और नोएडा के बीच उड़ेंगी एयर टैक्सियाँ; बदल जाएंगे शहरी सफर के नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और रोज ऑफिस के लिए लंबा सफर तय करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...