back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बर्फीले टूरिस्ट प्लेस में खूब करें एंजाॅय, इन बातों का रखें खास ध्यान

बर्फीली जगह पर विजिट कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जिससे आप ट्रिप को सफल बना सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | सर्दियां अब कुछ ही समय की मेहमान हैं, अगर आप बर्फ देखना चाहते हैं तो देश के कुछ हिल स्टेशंस पर जाकर सैर कर सकते हैं। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आपकी ट्रिप यादगार हो सके।

ऊंचाई का रखें खास ख्याल

मिली जानकारी के अनुसार अगर हिल स्टेशन पर विजिट कर रहे हैं तो आपको ऊंचाई का खास ध्यान रखना ज़रूरी है। अचानक से बहुत ऊपर जाने पर शरीर एडजस्ट नहीं हो पाता है। पहाड़ों पर जाते ही आप कुछ देर रेस्ट ज़रूर करें, इससे आपके शरीर को वहां एडस्ट होने का समय मिल जाएगा।

गर्म कपड़ों पहनकर घूमना है फायदेमंद

नए साल के दौरान कई इलाकों में पहाड़ी इलाको में पहुंचने का अलग ही आनंद मिलता है। लेकिन अगर आप कहीं भी जा रहे हैं तो शरीर का खास ध्यान रखना जरुरी होता है। ठंड से बचना है तो गर्म कपड़ा, स्किन ड्राई न हो तो क्रीम का उपयोग करें। रुम को गर्म करना है तो रुम हीटर रखना भी बेहतर विकल्व होता है। इन सभी चीजों से ध्यान रखकर आप खुद को सेव रख सकते हैं।

काम के साथ आराम का रखें ध्यान

ठंड में हम अकसर पानी कम पीते हैं जिसकी वजह से शरीर में पानी कम होने लगता है। जिसकी वजह हमारे शरीर में होंठ, तलवे भी क्रेक होना शुरु हो जाते हैं। इसके अलावा सिगरेट, शराब जैसे मादक पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

बर्फ पर चलने पर रहें सावधान

बर्फ पर चलने से कई तरह से नुकसान हो सकता है। बर्फ फिसलने वाली रहती है तो आपके गिरने का खतरा अधिक होने लगता है। इसलिए बर्फ पर चलना है तो आपको अच्छे जूते पहननने की जरुरत होती है। जूते की पकड़ बेहतर होना जरुरी होता है। जो आपको पूरी तरह से फिसलने से बचाता है। इसमें आप बर्फ के जूते के अलावा, स्नो बूट्स के साथ बूट कैप्स भी पहनकर कई चीजों से बच सकते हैं। इसके अलावा आपको छोटे कदम उठाने की जरुरत होती है। आपको संतुलन में रहना जरुरी है। वजन पर भी खास ध्यान रखना चाहिए। जिससे आपको संतुलन बनाने रखने में मदद मिलती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: दिल्ली के 5 बाजार जहां होली की खरीदारी बने बजट में धमाकेदार, पिचकारी से लेकर कपड़े तक सब सस्ते में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में होली का त्योहार करीब है और इस मौके पर खरीदारी के लिए सही मार्केट का चुनाव करना बेहद जरूरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...