नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। भारत के पूर्वोत्तर में स्थित असम राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति के लिए जाना जाता है। असम बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में लोगों की पहली पसंद बन रहा है। साल 2025 की बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन की लिस्ट में असम चौथे स्थान पर है। ट्रैवल के मामले में असम में लोगों के बीच अपनी एक गहरी छाप छोड़ी है। असम के हरे-भरे चाय बागान, समृद्ध संस्कृति, और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को यहां आने पर मजबूर कर देती है। घूमने के लिए यह यात्रियों का एक ड्रीम डेस्टिनेशन बन चुका है।
नेचर अट्रैक्शन
असम राज्य की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को खूब पसंद आ रही है। हरे-भरे चाय बागान, समृद्ध संस्कृति को लोग करीब से देखने आते हैं। असम राज्य का मौसम भी काफी सुहावना होता है। किसी भी मौसम में यहां का नजारा देखने लायक होता है।
इन ट्रैवल डेस्टिनेशन को असम ने दिया टक्कर
टॉप ट्रैवल डेस्टिनेशंस की लिस्ट में इंग्लैंड का जेन ऑस्टेन टॉप पर है। दूसरे नंबर पर गैलापागोस आईलैंड और तीसरे नंबर पर न्यूयॉर्क सिटी म्यूजियम जैसी ट्रैवल प्लेस को भी जबरदस्त टक्कर दे रहा है।
काजीरंगा नेशनल पार्क
असम के बड़े-बड़े चाय के बागान और कांजीरंगा नेशनल पार्क यहां फेमस ट्रैवल प्लेस में से एक माने जाते हैं। इस पार्क को एक सींग वाले गैंडे देखने को मिलते हैं जो काफी फेमस भी है। अगर आप एनिमल लवर्स है तो इस पार्क में इंजॉय कर सकते हैं। यह पार्क पर्यटकों को कोई अपनी तरफ आकर्षित करता है।
हवाई अड्डे का विस्तार
आने वाले समय में असम राज्य को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने की तैयारी चल रही है। साल 2025 में गुवाहाटी के हवाई अड्डे विस्तार किया जाएगा जो असम की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगा। इस तरह से असम की कनेक्टिविटी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी।




