नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के पहले ही पसीने और घबराहट को दूर करने आप भी अगर घूमने का बना रहे मन लेकिन बजट के चलते बार-बार कैंसिल करने पर मजबूर होना पड़ रहा तो आपको कम बजट वाली जगहों के बारे में जानना चाहिए। यदि आप कम पैसों के साथ ज्यादा डेस्टीनेशन्स घूमने की सोच रहे और लेना चाहते है किसी ठंडक वाली जगहों का आनंद तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते है गर्मी में घूमने के लिए बजट में इन जगहों के बारे में।
भारत में घूमने के लिए यूं तो बहुत सी जगह है, लेकिन जरूरी नहीं कि सभी आपके बजट में हों। कुछ यात्राएं घूमने, रहने और खाने के लिहाज से काफी महंगी होती है तो कुछ सस्ती, अगर आप जुलाई महीने में भारत में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे और चाहते है आपको कम पैसों के साथ ज्यादा डेस्टीनेशन्स घूमने का मिलेगा आनंद तो अभी देखें इन खास जगहों के बारे में । हिल स्टेशनों से लेकर समुद्र तटों शहरों तक हमारे देश में ऐसी बहुत सी जगह जिन्हें आप 5000रूपए से भी कम में घूम लेंगे। यहां हम आपको ऐसी बहुत सी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो जुलाई के महीने में घूमने के लिहाज से बहुत सस्ती हैं।
ऋषिकेश –
फैमिली के साथ जो सबकी उम्र के हिसाब से हो और आपके बजट के अनुकूल भी तो उत्तराखंड के ऋषिकेश शहर में रिवर राफ्टिंग बहुत पॉपुलर है, जहां एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लेने लोग यहां आना पसंद करते हैं। सबसे अच्छी बात इस शहर में ठहरने के बहुत सस्ते विकल्प है जहां आप कम पैसों में ऋषिकेश यात्रा करने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है।
लैंसडाउन –
उत्तराखंड का लैंसडाउन जहां आप 5000 रूपए से भी कम में छुट्टियां बिता सकते हैं। यह शहर बजट यात्रियों के बीच बेहद पॉपुलर है। जहां रहना, ,खाना और घूमना सस्ता है। यह हिल स्टेशन अन्य हिल स्टेशनों के मुकाबले पूरी तरह से आपके बजट में है।
शिमला –
एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन शिमला लेकिन अपने बजट में मसूरी घूमना काफी आसान है। कभी ब्रिटिश भारत की समर केपिटल माना जानेवाला शिमलाजहां विक्टोरियन वास्तुकला प्रेमियों के लिए शिमला का वाइस रीगल लॉज, क्राइडट चर्च, गेयटी थियेटर, गार्टन कैसल और बान्र्स कोर्ट देखने लायक है। देवदार और हिमालयी ओक के जंगलों से घिरा शिमला एक स्वर्ग है। शिमला के पास कुफरी, स्नो स्कीइंग ढलानों के लिए प्रसिद्ध है।जहां आप मात्र 5000 रूपए में शिमला की कुछ बेहतरीन जगह घूम लेंगे।
कसोल –
भारत का छोटा इजरायल कहा जानेवाला कसौल जहां हिमाचली गांव में बहती नदियां, पहाड़ और एडवेंचर एक्टिविटीज के अलावा करने के लिए बहुत कुछ है। जहां आप रोमांचक ट्रेक और स्वादिष्ट भोजन बहुत ही सस्ते में खाने की कई वैरायटी खां सकते है। जिसमें इजरायली डिशेस भी शामिल हैं। यहां पर किसी भी होटल या लॉज में ठहरने और खाने का रोजाना खर्च प्रति 1000-1500 रूपए के बीच आएगा
तवांग –
अरूणाचल प्रदेश का तवांग जहां घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है, जहां आपको यहां घमूने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। तवांग की यात्रा के लिए गुवाहाटी से एक कार किराए पर ले सकते है जहां से अलग-अलग डेस्टीनेशन्स के लिए लोकल कैब का विकल्प चुन सकते हैं।यह शहर अपने मठों, भिक्षुओं और तीथयात्रियों के लिए प्रसिद्ध है।




