back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सितंबर में कहीं घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो ये है सबसे अच्छी जगह, देखें टॉप 10 बेस्ट टूरिस्ट प्लेस

भारत में घूमने के लिए सितंबर का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। थ्रिलोफीलिया ने भारत के 30 टॉप शहरों की लिस्ट जारी की है, जिसमें शिमला, मसूरी, माउंटआबू नहीं बल्कि, लद्दाख का नाम पहले नंबर है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सितंबर का महीना भारत में यात्रा के लिए खास माना जाता है। इस महीने में मौसम सुहावना होता है। इस दौरान मौसम ठंडा, हरा-भरा और खुशनुमा होता है। थ्रिलोफीलिया ने देश के टॉप 30 ट्रैवल डेस्टिनेशन की लिस्ट जारी की, जिसमें सबसे अधिक उत्तराखंड के शहर शामिल हैं। हरा-भरा, ठंडा और सुहावना मौसम इस महीने की यात्रा को और भी रोमांचक बना देता है।

सितंबर की यात्रा सूची में लद्दाख पहले नंबर पर है, जहां की सुरम्य वादियाँ और अनोखी खूबसूरती देशभर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली दूसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान के उदयपुर को पाँचवाँ और जयपुर को बीसवाँ स्थान मिला है।

तीसरे नंबर है कश्मीर का नाम

थ्रिलोफीलिया की लिस्ट में उदयपुर को सितंबर में घूमने के लिए देश का 5वाँ बेस्ट टूरिस्ट प्लेस माना गया है। हर महीने यहां लगभग डेढ़ लाख पर्यटक आते हैं, जबकि दिवाली और न्यू ईयर के समय सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

वही, इस लिस्ट में ‘जमीन पर जन्नत’ कश्मीर को तीसरा स्थान मिला है। वहीं, गोवा सितंबर में घूमने के लिए देश का चौथा बेस्ट टूरिस्ट प्लेस बनकर उभरा है।

टॉप 10 शहरों के नाम

सिंतबर में घूमने के लिहाज से भारत के टॉप 10 शहरों में शामिल हैं: लद्दाख, स्पीति वैली, कश्मीर, गोवा, उदयपुर, मुन्‍नार, अंडमान, धर्मशाला, कोडाईकनाल और अलेप्पी। ये शहर अपने खूबसूरत नजारों, सुहावने मौसम और अनोखे अनुभवों के लिए पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।

हिल स्टेशन सबसे अच्छी जगह

पोर्टल के अनुसार, सितंबर का मौसम सुहावना रहता है। ना ज्यादा गर्मी, ना ज्यादा ठंड, जो छुट्टियों के लिए परफेक्ट है। मानसून अभी-अभी खत्म हुआ होता है, जिससे हर जगह ताज़ी हरियाली और रंग-बिरंगे फूल नजर आते हैं। इस समय हिल स्टेशन जैसे कश्मीर, मुन्नार, कूर्ग, गंगटोक, ऊटी और नैनीताल घूमने के लिए सबसे बेहतरीन हैं।

किस राज्य के कितने शहर लिस्‍ट में शामिल?

थ्रिलोफीलिया की लिस्ट में उत्तराखंड के छह शहर- मसूरी, ऋषिकेश, नैनीताल, औली, देहरादून और हरिद्वार—शामिल हैं। राजस्थान के पांच शहर- उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और माउंट आबू- भी टॉप डेस्टिनेशन बने। हिमाचल प्रदेश के चार शहर- शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी। और मध्य प्रदेश के तीन शहर- खजुराहो, भोपाल और इंदौर- भी बेस्ट टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट में शामिल हैं।

लिस्ट में उत्तर प्रदेश के तीन शहर- वाराणसी, आगरा, प्रयागराज; केरल के दो शहर- मुन्नार, वायनाड; कर्नाटक के दो शहर- मैसूर, कूर्ग; और पश्चिम बंगाल के दो शहर- दार्जिलिंग, कोलकाता शामिल हैं। इसके अलावा लद्दाख, गोवा और तमिलनाडु के ऊटी का भी नाम एक-एक शहर के तौर पर लिस्ट में शामिल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵