back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Summer Vacation: समर वेकेशन में जा रहे हैं घूमने, तो ट्रेवल बैग में जरूर पैक करें ये जरूरी सामान

समर वेकेशन में कहीं घूमने जाने का प्‍लान कर रहे हैं तो ट्रेवल बैग रेडी करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें लें। समर में किन चीजों को ट्रेवल बैग में रखना जरूरी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । गर्मियों का मौसम आते ही सबसे पहले यही ख्‍याल आता है कि इस बार छुट्टियों में कहां घूमने जाएं। अपनी बिजी लाइफ से थोड़ा सा ब्रेक लेकर धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग अकसर सुकून की तलाश में अपने शहर से दूर वेकेशन पर जाते हैं। यदि आप भी इस समर वेकेशन में कहीं घूमने जाने का प्‍लान कर रहे हैं और ट्रेवल बैग रेडी करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। 

मई-जून के महीने में लोग पहले से ही कहीं घूमने जाने की प्लानिंग बना लेते हैं। अपने सफर को आसान और आरामदायक बनाने के लिए सीट बुकिंग और होटल बुकिंग तो कर लेते हैं, लेकिन अपने ट्रेवल बैग पर खास ध्‍यान नहीं देते या इन सभी तैयारियों के बीच लोग अकसर ही जरूरी सामान रखना भूल जाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो जान लीजिए समर में किन चीजों को ट्रेवल बैग में रखना जरूरी है। 

जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी

अपने ट्रेवल बैग में टिकट , आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड और ट्रैवल के दौरान काम आने वाले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी जरूर कराकर रखें। इन फोटो कॉपी को अलग से एक लिफाफे में रख लें, ताकि सफर के दौरान ये काम आ सकें। 

समर में जरूरी है फेस वाइप्स

समर में घर से बाहर निकलते ही सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है फेस वाइप्स की, इसलिए इन्‍हें अपने साथ रखना बहुत जरूरी है। फेस वाइप्‍स का इस्‍तेमाल आप पसीना पोंछने, मेकअप साफ करने, खाने के बाद हाथ साफ करने या फिर फेस को फ्रेश करने के लिए भी कर सकते हैं। ये छोटी सी चीज बहुत काम आती है क्‍योंकि ट्रेवलिंग के दौरान हर जगह पानी मिल जाए यह जरूरी नहीं है। ऐसे में वेट वाइप्स मल्टी पर्पज चीजों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

धूप से बचने के लिए साथ रखें सनस्क्रीन

समर में तेज धूप और सूरज की तेज रोशनी में स्किन झुलस जाती है। ऐसे में इससे बचने के लिए सनस्‍क्रीन लगाना बहुत जरूरी है। यदि आप चाहते हैं कि यह सफर आपके लिए यादगार लम्हें लेकर आए न कि बहुत सारी टैनिंग, तो सनस्क्रीन रखना न भूलें। हर दो से तीन घंटे में इसे लगाते रहें, जिससे यूवी किरणें आपकी स्किन को नुकसान न पहुंचा सके।

ऑर्गनाइजर का अलग रखें एक पाउच 

एक पाउच या छोटे से बैग में सभी ऑर्गनाइजर एक साथ रख लें। जिसमें बेसिक जरूरत की सभी चीजें एक जगह ऑर्गेनाइज कर के रख सकते हैं, इसमें टूथब्रश, पेस्ट, पेपर सोप, फेसवॉश, फेसक्रीम, लिप बाम, टिश्यू पेपर, मेकअप किट जैसी चीजें रखें। इन छोटी-छोटी चीजों का अलग पाउच होने से छोटीसी चीज निकालने के लिए पूरा बैग खाली नहीं करना पड़ेगा।

सनग्लासेस, हैट और अम्‍ब्रेला 

धूप से बचने के लिए सनग्‍लासेस, हैट और अम्‍ब्रेला बहुत जरूरी होता है। बिना धूप का चश्मा लगाए बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्‍योंकि यदि आप इसे नहीं लगाते हैं तो आपको जल्‍दी थकान महसूस होगी। इसलिए ऐसा धूप का चश्मा लें, जो आपकी पूरी आंखों को कवर करे। इन्हें अपने हैंडबैग में ही रखें, साथ ही पॉकेट फ्रेंडली पोर्टेबल परफ्यूम रखना न भूलें। अपने साथ घूमने के लिए जाते समय हैट और छाते भी जरूर रखें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...