back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assam में BJP प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री को सबके सामने क्यों डांटा, CM हिमंत भी थे मौजूद! जानिए पूरा मामला

असम में एक चौंकाने वाली राजनीतिक घटना सामने आई है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने राज्य के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से डांट लगा दी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में एक चौंकाने वाली राजनीतिक घटना सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने राज्य के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से डांट लगा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

क्या है पूरा मामला?


यह घटना रविवार को नलबाड़ी जिले के बहजनी में हुई, जहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा एक नए मंडल कार्यालय का उद्घाटन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया को कार्यक्रम स्थल पर शुरू में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, जबकि मंत्री जयंत मल्ला बरुआ और अन्य पदाधिकारी पहले से अंदर मौजूद थे। इस बात से नाराज़ होकर सैकिया ने मंत्री बरुआ को कड़े शब्दों में फटकार लगाई और मंडल अध्यक्ष को मौके से हटाने का निर्देश भी दे दिया। यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

कांग्रेस ने साधा निशाना–”संघी राज बनाम सिंडिकेट राज”


वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने तंज कसते हुए कहा:”राम राम! असमिया नववर्ष के पहले ही महीने में विद्रोह शुरू… संघी राज बनाम सिंडिकेट राज! मुझे पहले से पता था कि बीजेपी के भीतर आरएसएस समर्थक और सिंडिकेट नेताओं में टकराव चल रहा है। अफसोस कि मीडिया इसे दिखाने से डरता है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल


इस वीडियो के सामने आने के बाद न सिर्फ बीजेपी के अंदर की खींचतान उजागर हुई है, बल्कि विपक्ष को भी सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। फिलहाल बीजेपी की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अंदरूनी कलह की चर्चा ज़ोर पकड़ रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...