नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: साल खत्म होने वाला है। ऐसे में लोग साल के अंत में इसे और यादगार बनाने के लिए लोग घूमने फिरने का प्लान करते है। क्योंकि कुछ लोग क्रिसमस और नए वर्ष को सेलिब्रेट करने के लिए देश में रहकर इंजॉय करना चाहते है तो कुछ फॉरेन टूर जाते है। अगर आप विदेशी टूर प्लान करते हैं तो अच्छी बात है लेकिन अगर पहली बार विदेश में आप यात्रा करने जा रहे हैं तो मन में उत्साह तो होता ही है लेकिन एक डर सा भी बना रहता है। क्योंकि पहली बार विदेश यात्रा के दौरान हमें कई चीजें पता नहीं होती हैं। जो बाद में चुनौती पूर्ण बन जाती हैं। हालांकि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप पहली बार विदेश यात्रा करने जा रहे हैं तो हम आपको पांच ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपकी विदेश यात्रा में आपको आसानी होगी।
नियम कानून के बारे जान लें
यह बात सच है कि दुनिया के हर एक देश के नियम कायदे कानून अलग होते हैं। ऐसे में आप जिस देश में घूमने जा रहे हैं। तो जाने से पहले उस देश जुड़े नियम और कानून के बारे में पहले से पढ़ ले। या उसके बारे में जानकारी जुटा लें। क्योंकि अगर आप वहां गए और उसके बाद आपने कुछ ऐसा कर दिया जो आपको मालूम नहीं है तो आपको यह गलती भारी पड़ सकती है। आपको जुर्माना देने के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है।
पासपोर्ट रखें तैयार
विदेश जाने के लिए पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है क्योंकि ये हमारी और हमारे देश की पहचान का प्रूफ होता है। कई बार हम पासपोर्ट में जल्दबाजी करते हैं ऐसा बिल्कुल भी ना करें आपको बता दें कि पासपोर्ट आने के बाद आपको अपनी ट्रिप के लिए टिकट बुक करना चाहिए। जब आपके पास आपका पासपोर्ट आ जाए तब आप विदेश यात्रा का प्लान करें और पासपोर्ट साथ में जरूर रखें।
होटल की प्री बुकिंग करें
अगर आप पहली बार विदेश यात्रा कर रहे हैं तो आप कहां ठहरेंगे कहां रुकेंगे यह चिंता का विषय होता है। इसलिए आप यात्रा करने से पहले ही आप उस देश के होटल की प्री बुकिंग कर लें। इससे आपको आसानी होगी कहीं ढूंढना नहीं पड़ेगा और आप सीधे एयरपोर्ट से होटल जा सकेंगे।
विदेशी मुद्रा
हर देश की अपनी एक अलग मुद्रा होती है । ऐसे में आपको एयरपोर्ट से ही मुद्रा को बदल लेना चाहिए । ऐसे में आपको आगे जाकर परेशानी नहीं होगी। कई देश के पैसे निकालने की लिमिट होती है। इसलिए इसकी लिमिट का ख्याल रखना जरूरी है। आप अपने साथ क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड भी रख सकते हैं क्योंकि कई देशों में यह मान्य है।
खाने को लेकर सावधानी रखें
विदेश यात्रा पहले हो या दसवीं खाना वहां का खाना आपके लिए नया ही होता है । हालांकि हर चीज का मजा लेना अच्छा होता है लेकिन इससे स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। इसलिए जब भी आप विदेश यात्रा में जाएं तो अगर कुछ भी स्ट्रीट फूड खाने का मन कर रहा है तो उनके इंग्रेडिएंट्स के बारे में जरूर जान ले। ये आपकी सेहत के लिए ठीक है या नहीं। अगर कुछ नया ट्राई कर रहे है तो उनके फायदे नुकसान के बारे में पता करें फिर खाएं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार




