back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगर आप भी कर रहे हैं हिमाचल की सैर, तो इन 7 जगहों का जरूर करें दीदार

हिमाचल प्रदेश सुनने में जितना खूबसूरत है इससे कहीं ज्यादा यहां पर घूमने की जगहें है। हिमाचल प्रदेश पहाड़ों व नदियों से घिरा हुआ है यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों का मन मोह लेती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश भारत का फेमस ट्रैवल लोकेशन है यहां पर ज्यादातर गर्मियों की छुट्टियों में लोग फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने आते हैं। अगर आपको भी घूमने फिरने का शौक है और आप हिमाचल प्रदेश जाने का मन बना रहे हैं तो यहां पर 7 शानदार जगहें है जहां आप सैर कर सकते है। यकीनन आपका यह सफर भी बेहद यादगार रहेगा यहां के पहाड़ और प्राकृतिक नजारा आपको अपनी तरफ आकर्षित करता है। हिमाचल प्रदेश घूमने के लिहाज से एक शांतिपूर्ण जगह में से एक है। हिमाचल प्रदेश में आपको तिब्बती संस्कृति और प्रकृति सुंदरता की झलक देखने को मिलेगी।

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हर कोई घूमना चाहता है कोई भी स्पेशल ऑकेजन क्यों ना हो जैसे हनीमून, वेकेशन हर किसी के जहन में शिमला का नाम आता है। इतना ही नहीं शिमला में खूबसूरत वादियां, स्नोफॉल, टॉय ट्रेन, टूरिस्ट स्पॉट, एडवेंचर एक्टिविटी आपके पूरे ट्रिप को यादगार बना देगी।

मनाली

मनाली घूमने के लिए लिहाज से एक बेहद ही खूबसूरत जगह है यह समुद्र तल से 6725 फीट ऊपर बसा हुआ बर्फ से ढका शहर है। यहां की खूबसूरत पहाड़ और वातावरण लोगों को यहां घूमने आने पर मजबूर कर देते हैं सर्दियों के मौसम में स्नोफॉल की खूबसूरती देखने लायक होती है।

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में मौजूद कुल्लू बेस्ट ट्रैवल लोकेशन में से एक है। हर कोई यहां पर घूमना पसंद करता है इतना ही नहीं यहां का तापमान पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता है यहां का खूबसूरत मौसम हर किसी को आकर्षित करता है। इतना ही नहीं यह जगह ना ज्यादा गर्म है और ना ज्यादा ठंडा अगर आप गर्मी की चपेट से बचना चाहते हैं तो यहां घूमने आ सकते हैं।

कसौल

अगर आप भी घूमने फिरने का शौक रखते हैं तो फैमिली के साथ कसौल का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बता दें कि, कसौल गांव से ही प्राकृतिक सुंदरता की शुरुआत हो जाती है यहां आने के बाद आपका हर एक पल यादगार बन जाएगा।

मैक्लोडगंज

आपको बता दें कि, हिमाचल प्रदेश का वह हिस्सा जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। जी हां हम बात कर रहे हैं मैक्लोडगंज की यहां पर आने के बाद आध्यात्मिकता, हिमालय से रूबरू होना, साहसिक कार्य व खूबसूरत दृश्य का लुफ्त उठाने का अलग ही मजा है। अगर आप भी इस बार हिमाचल आने का प्लान बना रहे हैं तो इस जगह पर घूमना ना भूले।

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला बेहद फेमस है और यह अपनी खूबसूरती के लिए ही जाना जाता है। धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता और यहां की संस्कृति को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इतना ही नहीं प्रदेश का यह क्षेत्र समुद्र तल से 1475 मीटर ऊपर बसा हुआ है। इसके अलावा अगर आप अपनी फैमिली के साथ लंबी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी।

कांगड़ा

कांगड़ा की बात करें तो यह हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती और आध्यात्मिक संगम का केंद्र माना जाता है। इस जिले को देवी देवताओं की भूमि मानी जाती है। अगर आप अपने बूढ़े माता-पिता के साथ यहां पर आते हैं तो आपका यह ट्रिक काफी यादगार रहेगा। कांगड़ा का सबसे प्रसिद्ध मंदिर ज्वाला जी का मंदिर है जो की निचले हिमालय पर स्थित है। इतना ही नहीं यह माता ज्वाला जी, ज्वाला देवी और ज्वालामुखी के नाम से भी जाना जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना घूमने-फिरने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। अगर आपके मन में भी इस समय...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵