नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां में लोग इधर-उधर घूमने का प्लान बनाना शुरु कर दिए है। इसमें बहुत से लोग ऐसे भी है, जो धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करते हैं, तो ऐसे में अगर आप भी धार्मिक स्थलों में से एक माता वैष्णों देवी के धाम जाने का प्लान बना रहे तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते है दर्शन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में।
रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया केबारें में
अगर आप भी किसी धार्मिक जगह जाने का बना रहे प्लान, या आप भी इस नवरात्र जाना चाहते है मां वैष्णों के धाम तो, जाने वहां दर्शन करने रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया केबारें में । क्या है ऑनलाइन, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस ।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
यदि आप भी पहली बार जा रहे कटरा, तो आपको ये बेहद जानना जरुरी है कि, वहां जाने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है, जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता। वहीं यदि आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आपको यात्रा पंजीकरण के काउंटर पर जाना होगा, जहां से आपको अपनी सही जानकारी डालकर फॉर्म भरना होता है। बाद में, काउंटर से यात्रा पर्ची मिलती है जिसके बाद ही यात्री अपनी यात्रा शुरू कर सकते है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की यह है प्रोसेस
वहीं अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रहे तो, आपको इसके लिए, वैष्णोदेवी साइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां से आपको माता के धाम जाने यात्रा से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी। इसे फील कर आप इसका प्रिंटआउट लेकर अपनी यात्रा की शुरुवात कर सकते है। जिसके लिए आपको इसकी आधिकारिक http://www.mavaishnodevi.org/ वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसमें यूज़र ID और डिटेल भरने के बाद रजिस्ट्रेशन करना होता है।
जम्मू तवी और कटरा दो बड़े रेलवे स्टेशन
वहीं आप वैष्णोदेवी धाम जाने के लिए टैक्सी, ट्रेन, या हवाईजहाज से भी जा सकते हैं,जिसके लिए आपको अपने गंतव्य स्टेशन से जम्मू तवी और कटरा दो बड़े रेलवे स्टेशन है वहां पर इन दो स्टेशनों में से किसी भी स्टेशन पर उतरकर यहां ये कनेक्टिंग साधन लेकर डायरेक्ट धाम जा सकते है।
टोकन हेल्पलाइन नंबर
वहीं आप मां के धाम जाने से दो महीने पहले भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, इससे आपको आसानी से घोड़े की सवारी, हेलीकॉप्टर जैसे साधन मिल जाते है। जिसके माध्यम से आप माता के दर्शन करना चाहते हैं वहां दोनों ही तरह से टोकन उपलब्ध होते है। फिर वो आप पर निर्भर करता है कि आप ऑनलाइन ले या ऑफ़लाइन दोनों तरीके से टोकन ले सकते है। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने आप यहां दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर 01922-521444 पर कॉल भी कर सकते हैं।
पहले पर्ची कटवा लें
आपको वैष्णों माता के दरबार जाने से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि रजिस्ट्रेशन द्वारा मिली पर्ची को पहले ही प्रिंट करवा कर रख लें, क्योकि यात्रा पर पर्ची एक दिन के लिए ही वैध मान्य होती है। इसमें आप एक बार में कम से कम छह लोगों के साथ रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इससे आपकी यात्रा आसान हो जाऐगी।





