back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगर आपको भी है ट्रैकिंग का शौक तो, पहाड़ों पर जाते समय ध्यान रखें ये जरुरी टिप्स

बारिश का मौसम आते ही कई लोग घूमने के लिए ट्रैकिंग पर निकलते है जहां पहाड़ों पर रास्ते उबड़, खाबड़ होने की वजह से चढ़ाई बेहद मुश्किल वाली होती है,

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप भी है घूमने के शौकिन और पहाड़ो पर जाना बेहद पसंद है तो, आपको कई बातों का रखना पड़ सकता है ध्‍यान, अगर आप पहली बार ट्रैकिंग पर जा रहे हैं तो आपको कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है हमें कई बार ट्रैकिंग की तस्वीरें देखकर ट्रैकिंग के प्रति अट्रैक्शन तो हो जाता है लेकिन, हम ट्रैकिंग की मुश्किलों के बारे में नहीं जानते होते ट्रैकिंग के लिए जोश एवं जुनून के साथ ही समझदारी और प्लानिंग भी बेहद जरूरी है. आज हम इसी कड़ी में लाएं है ट्रैकिंग से जुड़े कुछ जरुरी टिप्स जिनका ध्‍यान रखकर आपका सफर हो जाएगा आसान। 

आइए जानते है वो जरुरी टिप्स। 

आप जब भी ट्रैकिंग पर निकलते है तो ये किसी रोमांचक से कम नहीं होता, जिसमें आपकी बॉडी को बेहद श्रम भी करना पड़ता है और वहीं पहाड़ों के उबड़, खाबड़ रास्ते से चढ़ाई भी बेहद मुश्किल वाली होती है। ऐसे में जब आप पहली बार ट्रैकिंग करने जा रहे होते हैं, तो आपको सबसे पहले आसान ट्रैकिंग रास्ते को चुनना होता है जो काफी लंबा न हो और जहां आपकी फंसने की संभावना कम हो। आइए जानते है वो जरुरी टिप्स। 

बिना प्लानिंग के झेलनी पड़ सकती है मुसीबत

अगर आप बिना प्लानिंग के ट्रैकिंग पर निकल रहे तो आपको बेहद मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि ट्रैकिंग से पहले आपको उस ट्रैक के बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए। कभी भी अकेले अनजान ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए न निकलें। प्लानिंग के साथ और उस ट्रैक के बारे में पूरी जानकारी के साथ किसी ग्रुप में ट्रैक पर निकले। जब आप ट्रैकिंग के जानकार हो जाते है तो, आप अकेले भी ट्रैक कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले अकेले ट्रैकिंग से बचें.

उत्तराखंड और हिमाचल में ट्रैकिंग बेहद मुश्किल 

ट्रैकिंग के दौरान आपके सामने पहाड़, वादियों, झरन, नदियों और घन जंगल होते हैं, जिन्हें पार कर आपको अपने ट्रैकिंग वाली जगह पर पहुंचना होता है, जैसे, उत्तराखंड और हिमाचल सहित कई पहाड़ी सूबों में बेहद मुश्किल ट्रैक है। जिन्हें पार करने का मतलब है पहाड़ को फतेह करना। ट्रैकिंग के दौरान तबीयत खराब होना आम सी बात है। इस दौरान आपको हो सकता है सिरदर्द और चक्कर की समस्या हो। ऐसे में इससे बचने आप अपने साथ पानी की बॉटल, इलेक्ट्रॅाल पावडर, ग्लूकोन डी पावडर अपने साथ जरुर रखें। 

ट्रैकिंग के दौरान ध्‍यान योग्य बातें-

ट्रैकिंग के दौरान तबीयत खराब होना आम सी बात है। 

इस दौरान आपको सिरदर्द और चक्कर की समस्या से निपटने अपने पास ये चीजें जरुर साथ रखना चाहिए। 

अपने साथ पानी की बॉटल, इलेक्ट्रॅाल पावडर, ग्लूकोन डी पावडर अपने साथ जरुर रखें। 

ट्रैकिंग करते वक्त ढीले कपड़े पहने। 

चुस्त कपड़ों में ट्रैकिंग करने से आपको दिक्कत हो सकती है। 

ट्रैकिंग के वक्त सन कैप जरूर पहने। 

अपने साथ दो ट्रैक पोल रखें ताकि चढ़ाई चढ़ते वक्त आपका संतुलन बना रहे। 

ट्रैकिंग के लिए हमेशा प्लानिंग करके ही निकले। 

पहली बार कर रहे हैं तो ट्रैकिंग तो ध्यान रखें ये 10 बातें

1.फिसलन से बचने के लिए अच्छी पकड़ वाले ट्रैकिंग शूज पहनें। 

2.ट्रैकिंग के दौरान जंप करते समय ध्यान रखें, गलत छलांग लगाने से चोट पहुंच सकते हैं।

3.अपने साथ एक मजबूत छड़ी रखें जिसके सहारे से आप ऊचांई पर संतुलन बनाएं रखें। 

4.ट्रैकिंग के समय हर घंटे में 5 से 10 मिनट तक का ब्रेक लें, ताकि, थकान दूर हो जाए।

5.जब भी आप ट्रैकिंग पर निकले तो इसकी शुरुआत सुबह जल्दी करें, ताकि आप आराम से ट्रैक कर सकें। 

6.ट्रैकिंग के कपड़े पहन अपने साथ इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंग, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स रख लें.

7.ट्रैकिंग में रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग या रस्सी चढ़ने की गतिविधि करते समय हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरण रखें.

8.ट्रैकिंग से पहले अपने बैग में जरूरी दवाओं को रख ले। 

9. ट्रैकिंग से पहले हर रोज 30 मिनट का व्यायाम जरूर करें। 

10.ट्रैकिंग के दौरान अपने साथ मौसम के उपयुक्त सारे सामान साथ रखें।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...