मसूरी झील (Mussoorie Lake), मसूरी के सुंदर और आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है, जिसे देखे बिना आपकी यात्रा अधूरी हो सकती है। नीले आसमान के नीचे निर्मल झील में नौका में तैरते हुए आप दून घाटी के दिलकश नज़ारों का आनंद उठा सकते हो।
हर वक़्त सैलानियों की भीड़ से जीवंत हुए इस स्थल की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है, यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण पहली ही नज़र में आपका मन मोह लेगी। बरसात के मौसम में झील का नज़ारा और भी शानदार हो जाता है। झील में बत्तखें भी पाली गई हैं। आस-पास बने खाने-पीने के स्टाल्स इसे एक सम्पूर्ण पर्यटन स्थल बनाती हैं। मानव निर्मित इस झील को मसूरी के आकर्षणों की सूची में जरूर शामिल करें।
मसूरी झील का इतिहास – History of Mussoorie Lake in Hindi
अप्राकृतिक मसूरी झील को हाल ही में सिटी बोर्ड और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है। यह झील मसूरी-देहरादून रोड पर स्थित है।
मसूरी झील मे क्या देखे –
पर्यटकों के रोमांच के लिए यहाँ पैडल-बोट (Paddle Boats) की व्यवस्था है। ऊंचे पहाड़ों के बीचों बींच घाटी में बोटिंग करने का आनंद ले सकते हैं।
मसूरी झील सलाह –
-
यह झील साल के हर महीने पर्यटकों के लिए खुली रहती है
-
प्रवेश शुल्क और बोट शुल्क देना अनिवार्य है
-
झील को गन्दा करने पर भुगतान देना पड़ सकता है
-
यहां तिब्बती वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं




