back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गन हिल मसूरी उत्तराखंड के बारे में जानकारी – Gun Hill Uttarakhand in Hindi

मसूरी शहर की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है “गन हिल” (Gun Hill)। गन हिल के मनोरम दृश्य, जिनमें एक ओर बादलों को छूती हिमालय की ऊँची चोटियाँ हैं तो दूसरी ओर दून की सुंदर घाटियाँ, मानों प्रकृति ने हमेशा के लिए यहाँ वास कर लिया हो।

मूसरी के माल रोड से ऊँची चढ़ाई कर या रोपवे द्वारा पर्यटक गन हिल पहुंचते हैं जो समुद्र तल से लगभग 2580 मीटर की ऊंचाई पर है। गन हिल के शीर्ष पर पहुँचकर सुंदर और आकर्षक नज़ारे को देख आप अपनी सारी थकान भूल जाएँगे।

गन हिल जाने का सबसे उपयुक्त समय सूर्यास्त से कुछ देर पहले का है। इस समय आप हिमालय की चोटियों में सूरज को डूबते हुए और आसमान में कई रंगों के हेर-फेर को देख ताज्जुब में रह जाएंगे। प्रकृति की अद्भुत, अनोखी सुंदरता को देखना है तो यह जगह आपके लिए ही है।

गन हिल का इतिहास – History of Gun Hill in Hindi

कहा जाता है कि देश की आजादी से पहले, मसूरी की इस चोटी पर एक तोप मौजूद थी जो रोजाना दोपहर बारह बजे चलाई जाती थी। इस तोप को ब्रिटिशर्स ने यहां रखा था जिससे शहर के लोग समय का अनुमान लगा पाते थे। इस वजह से ही यह चोटी गन हिल के नाम से प्रसिद्ध हो गई। अब इस चोटी से मसूरी शहर का पानी संचालन किया जाता है।

गन हिल मे क्या देखे –

पहाड़ी के ऊपर पहुँचकर आप वहाँ का नज़ारा देख कुछ आश्चर्यचकित हो सकते हैं क्योंकि अगर आप सोच रहें कि उंचाई पर आप खामोशी को महसूस करेंगे तो आपको बता दें कि गन हिल पर खाने-पीने की स्टॉल्स, खरीदारी, खेलकूद के इंतजाम और एक माता पार्वती का मंदिर भी है, लेकिन ये सब आपकी यात्रा को यादगार बनाने में मददगार ही साबित होंगे।

गन हिल सलाह –

  • रोपवे का किराया सभी पर्यटकों के लिए समान है।

  • हिल पर ठंड ज्यादा हो सकती है, गर्म शॉल रखना न भूलें

  • गर्म चाय और नूडल्स का आनंद उठाते हुए सुंदर नजारों का लुत्फ़ उठायें

  • पर्यटक हिल पर, गढ़वाली पोशाकों में फोटो खिचवा सकते हैं

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना घूमने-फिरने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। अगर आपके मन में भी इस समय...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵