back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारी बारिश के बाद खोला गया केरल में इडुक्की बांध का शटर

तिरुवनंतपुरम, 14 नवंबर (आईएएनएस)। केरल में इडुक्की बांध के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद, पानी का स्तर रेड अलर्ट के स्तर को छूने पर एक शटर खोला गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बांध का तीसरा शटर रविवार को 40 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर खोला गया था और बांध से 40 से 50 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इडुक्की जलाशय में जलस्तर 2,399 फीट पर रेड अलर्ट स्तर पर पहुंचने के बाद यह निर्णय लिया गया। बांध की कुल जलाशय क्षमता 2,403 फीट है। बांध का प्रबंधन कर रहे केरल राज्य विद्युत बोर्ड ने एक बयान में कहा कि पानी को नियंत्रित तरीके से छोड़ा जाएगा। इस बीच, मुल्लापेरियार बांध का जलस्तर भी 140.10 फीट तक बढ़ गया है और तमिलनाडु के अधिकारी शटर खोलने के लिए कमर कस रहे हैं। तमिलनाडु के मुल्लापेरियार के शटर खोलने की संभावना के बाद इडुक्की जिले में पुलिस ने पेरियार नदी के तट पर रहने वाले लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। इडुक्की जिला कलेक्टर, शीबा जॉर्ज ने एक प्रेस बयान में कहा, लोक निर्माण विभाग, तमिलनाडु के सहायक अभियंता ने हमें सूचित किया है कि तमिलनाडु मुल्लापेरियार जलाशय से पेरियार नदी के केरल की ओर पानी छोड़ सकता है, इसलिए नीचे रहने वाले लोग पेरियार के किनारे मुल्लापेरियार बांध को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मुल्लापेरियार बांध में पानी का प्रवाह 2,862 क्यूसेक था, तमिलनाडु केवल 900 क्यूसेक पानी खींच रहा है, क्योंकि वैगई बांध में जलस्तर अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच गया है। तमिलनाडु वैगई बांध में मुल्लापेरियार से निकाले गए पानी का भंडारण करता है। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵