नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप दिल्ली की हलचल से कुछ दिन दूर शांति और सुकून की तलाश में हैं, तो दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर कई ऐसी जगहें हैं जहां जाकर आप न सिर्फ नई यादें बना सकते हैं, बल्कि कुछ वक्त के लिए शहर की भीड़-भाड़ और तनाव से भी दूर हो सकते हैं। ऐसी 5 चुनिंदा डेस्टिनेशन, जो वीकेंड ट्रिप के लिए हैं परफेक्ट!
1. जयपुर: गुलाबी नगरी में रॉयल अंदाज़ का अनुभव
राजस्थान की राजधानी जयपुर, दिल्ली से करीब 280 किमी की दूरी पर स्थित है। इस ऐतिहासिक शहर की यात्रा के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है।क्या देखें: हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर किलाक्या करें: लोकल बाजारों में शॉपिंग, राजस्थानी खाने का स्वाद सफर: दिल्ली से कार, ट्रेन या वॉल्वो बस से 5-6 घंटे में पहुंचा जा सकता है।
2. देहरादून: पहाड़ों की गोद में कुछ पल सुकून के
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून दिल्लीवालों के लिए हमेशा से पसंदीदा शॉर्ट ट्रिप डेस्टिनेशन रही है।
क्या देखें: रोबर्स केव (गुच्चुपानी), सहस्त्रधारा, टपकेश्वर महादेव मंदिर
क्यों जाएं: हरियाली, ठंडी हवाएं और पहाड़ी संस्कृति का अनोखा संगम
सफर: दिल्ली से बस, ट्रेन या कार से महज 5-6 घंटे का सफर
3. शिमला: हिल स्टेशन का सदाबहार आकर्षण
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, सितंबर-अक्टूबर में और भी खूबसूरत लगती है। क्या देखें: द रिज, क्राइस्ट चर्च, झाकू मंदिर, कुफरी क्या करें: पहाड़ों की सैर, फोटोग्राफी, लोकल फूड का आनंद सफर: दिल्ली से कार या ट्रेन से 7-8 घंटे की दूरी
4. ऋषिकेश: जहां शांति और रोमांच साथ चलते हैं
अगर आप आध्यात्म और एडवेंचर दोनों का मजा लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश से बेहतर कोई जगह नहीं।
क्या करें: रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, गंगा आरती, योगा रिट्रीट क्या देखें: लक्ष्मण झूला, राम झूला, नीलकंठ महादेव सफर: दिल्ली से ऋषिकेश मात्र 5 घंटे की दूरी पर स्थित है।
5. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क: रोमांच का दूसरा नाम
वन्यजीव प्रेमियों और एडवेंचर लवर्स के लिए जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क किसी जन्नत से कम नहीं। क्या करें: जीप सफारी, बर्ड वॉचिंग, कैंपिंग, माउंटेन बाइकिंग क्या देखें: बाघ, हाथी, हिरण और कई दुर्लभ पक्षी प्रजातियां सफर: दिल्ली से कार द्वारा सिर्फ 4-5 घंटे का सफर
ट्रैवल टिप्स: ट्रिप से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान
हल्के स्नैक्स और ड्राई फूड पैक करें
पानी की बोतल, पावर बैंक और बेसिक मेडिसिन्स जरूर रखें
सफर में आरामदायक कपड़े और मजबूत जूते पहनें
ट्रिप की बुकिंग पहले से कर लें, खासकर लॉन्ग वीकेंड पर
अब इंतजार किस बात का? दोस्तों को कॉल कीजिए, बैग पैक कीजिए और इनमें से किसी एक शानदार जगह पर निकल पड़िए इस वीकेंड। याद रखिए, छोटी यात्राएं भी जिंदगी में बड़े बदलाव ला सकती हैं।




