back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहली बार प्लेन से सफर कर रहे हैं? न हों परेशान, इन बातों का ध्यान रखें, नहीं होगी दिक्कत

पहली बार प्लेन में बैठना जहां एक्साइटिंग होता है, वहीं इसमें थोड़ी घबराहट भी होती है। कुछ बातों को ध्यान में रखकर, फ्लाइट की जर्नी स्मूद बनाई जा सकती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | हर किसी को हवाई यात्रा करने की इच्छा होती है। पहली बार प्लेन से सफर करने का अलग रोमांच होता है, वहीं फ्लाइट को लेकर कई लोगों में घबराहट भी होती है। हालांकि, कुछ बातों को ध्यान में रखकर इस घबराहट से बचा जा सकता है।

पैकिंग का रखें ध्यान

अपनी पैकिंग शुरू करने से पहले अच्छे से देख लें कि फ्लाइट में कौन सी चीज़ें लेकर जाना अलाउड नहीं है। उसके साथ-साथ ये भी ध्यान में रखें कि अलग-अलग एयरलाइन में लगेज की एक लिमिट होती है। एक तय वज़न से ज्यादा का सामान आप फ्लाइट में लेकर नहीं जा सकते हैं। लगेज तय लिमिट से भारी होने पर प्रति किलोग्राम के हिसाब से चार्ज देना पड़ता है। इसलिए सामान पैक करते समय वज़न का ध्यान रखें।

एयरपोर्ट पर समय के पहले पहुंचना है जरूरी

फ्लाइट की टाइमिंग से एक घंटा पहले पहुंचकर बोर्डिंग करनी ज़रूरी होती है। एयरपोर्ट पर अलग-अलग स्तर की चेकिंग होती है, इन सबमें समय लगता है। बोर्डिंग लगभग एक घंटा पहले बंद हो जाती है, यानी इसके बाद आने पर आपको फ्लाइट में बैठने नहीं दिया जाएगा। वहीं अगर आपकी फ्लाइट किसी बिज़ी एयरपोर्ट से है तो कोशिश करें कि कम से कम दो घंटा पहले पहुंच जाएं। ताकि भीड़ होने पर भी आपको पर्याप्त समय मिल जाए।

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत

अपनी एक सरकारी ID अपने पास रखें। अगर विदेश यात्रा कर रहे हैं तो अपना पासपोर्ट अपने पास रखें। वहीं हेल्थ इंश्योरेंस या ट्रैवल इंश्योरेंस ले रखा है तो उसका कार्ड भी अपने साथ रखें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: दिल्ली के 5 बाजार जहां होली की खरीदारी बने बजट में धमाकेदार, पिचकारी से लेकर कपड़े तक सब सस्ते में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में होली का त्योहार करीब है और इस मौके पर खरीदारी के लिए सही मार्केट का चुनाव करना बेहद जरूरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...