शेवनाथ नदी (शिव नदी) के पूर्वी तट पर स्थित छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शहर दुर्ग कृषि एवं औद्योगिक केंद्र का गढ़ है, जिसे तीर्थ स्थलों का शहर भी कहा जाता है। ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाए तो पता चलता है कि दुर्ग कौशल साम्राज्य का अंग था, जो सम्राट अशोक के शासन के बाद मराठा तथा अंग्रेजों के अधीन हो गया। सन 1906 में दुर्ग को अलग जिले के रूप में स्थापित किया था। इस जिले में 3 प्रमुख नदियां टंडुला नदी, शिव नदी और खरखरा नदी स्थित हैं।
दुर्ग कैसे पहुंचें –
यातायात की दुरुस्त व्यवस्था के कारण बिना किसी परेशानी दुर्ग पहुंचा जा सकता है, जो हवाई, रेल और सड़क मार्ग से भली-भांति जुड़ा हुआ है। यहाँ का नजदीकी हवाई अड्डा व रेलवे स्टेशन स्वामी विवेकानन्द हवाई अड्डा व दुर्ग रेलवे स्टेशन है।
दुर्ग घूमने का समय –
उष्णकटिबंधीय जलवायु वाला दुर्ग शहर में गर्मी और वर्षा का भीषण रूप देखने को मिलता है। इसलिए दुर्ग भ्रमण के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय उत्तम है।




