back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Fun Travel Places: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को कराए फुल एंजॉय, जानिए चंडीगढ़ के फन प्लेसेस के बारे में

बच्चों को घूमना-फिरना काफी पसंद होता है, वहीं गर्मियों का मौसम चल रहा है। अगर, आप समर वेकेशन में बच्चों को चंडीगढ़ की फन प्लेसेस की सैर कारण तो उन्हें काफी मजा आएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्सर बच्चे छुट्टी वाले दिन मम्मी-पापा के साथ घूमने जाने की जिद करते हैं। वहीं, मम्मी-पापा भी छुट्टियों में बच्चों को दादी या नानी के घर ले जाते हैं ऐसे में यह बच्चों को बोरिंग लगता है। ऐसे में अगर आप वीकेंड पर ही अपने बच्चों को अपने आसपास की जगह पर घूमने ले जाए, तो यह प्लान आपके बजट में होने के साथ मस्ती भरा रहेगा। आज हम आपको चंडीगढ़ के आसपास के कुछ फन प्लेसिस के बारे में बताएंगे, जहां आप भी अपने बच्चों के साथ फुल इंजॉय कर सकते हैं।

सुखना झील और रोज गार्डन

अगर आप चंडीगढ़ में कम बजट में बच्चों को इंजॉय करना चाहते हैं तो सुखना झील और रोज गार्डन घूमने ले जाएं। सुखना झील की बात कर तो यहां पर आप बच्चों के साथ वोटिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा रोज गार्डन भी घूमने के लिए अच्छी जगह है जहां बच्चे खेल सकते हैं और यहां पर रंग-बिरंगे मनमोहन फूलों को देखने के बाद मन खुश हो जाएगा।

चंडीगढ़ में फनसिटी

बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिविटी करना भी जरूरी है और चंडीगढ़ का यह फनसिटी पार्क एक्टिविटी के लिए ही जाना जाता है। यहां पर वाटर पार्क, मनोरंजन पार्क और अन्य तरह की एक्टिविटीज भी है जो एक ही रिजॉर्ट में स्थित है। आप यहां पूरी फैमिली के साथ आए तो आपका यह ट्रिप यादगार बन जाएगा।

थंडर जोन

यह भी चंडीगढ़ का एक ऐसा पार्क है जहां पर बच्चों के लिए घूमती कुर्सियां, ऑक्टोपस की सवारी, कैटरपिलर की सवारी, ट्रेन की सवारी जैसी कई चीजें मौजूद है। इसके अलावा आप यहां के वाटर पार्क का भी मजा उठा सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵