back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फैमिली के साथ बेलगाम में वीकेंड करें एंजॉय, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मोह लेंगे मन

अगर आप मंदिरों के दर्शन करने के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों पर घूमना चाहते हैं तो बेलगांव ट्रिप प्लान कर लीजिए। एक ऐसी जगह है जहां आपको हर चीज का कॉम्बिनेशन मिलता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप भी बिजी लाइफस्टाइल के बाद घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो बेलगाम फैमिली के साथ प्लान करें। इस जगह को सरकारी रिकॉर्ड में बेलगावी के नाम से जाना जाता है। यहां पर सिर्फ दर्शनीय स्थल ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थल भी मौजूद है। बेलगाम भारत टॉप 20 स्मार्ट सिटी में शामिल है यहां की खूबसूरती बेहद मनमोहक है।

बेलगाम किला

बेलगांव का किला ऐतिहासिक है यह पर्यटन का केंद्र बन चुका है। यहां के इतिहास को देखते हुए सरकार ने इस जगह को राज्य विरासत स्मारक का दर्जा भी दिया है। एक समय राजतंत्र के दौरान इस किले को दुश्मनों से बचाने वाला अभेद्य किला कहा जाता था। स्वतंत्रता आंदोलन के समय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी यहां कैद रखा गया था। इसके अलावा बेलगाम झील जिले की सुरक्षा की दृष्टि से देखी जाती है। 

गोकक फॉल्स

अगर आप बेलगाम घूमने आ रहे हैं तो पश्चिमी घाट के पहाड़ों के बीचो-बीच गिरती हुई गोकक फॉल्स जरूर देखें। जब इस ऊंची चोटी से गिरता हुआ पानी चेहरे को छूता है तो खास अनुभव होता है। प्रकृति की गोद से निकलता हुआ यह पानी हरियाली और खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। 

कमल बस्ती

अगर आप दर्शनीय स्थल देखना चाहते हैं तो आध्यात्म की खोज में आए पर्यटकों के लिए यह जगह बहुत शांत और मनमोहक है। बता दें कि, इस आश्रम की स्थापना 1892 में स्वामी विवेकानंद द्वारा की गई थी। यह भी कहा जाता है कि स्वामी विवेकानंद इस आश्रम में नौ दिनों तक रुके थे। इसके बाद उन्होंने यह आश्रम रामकृष्ण मिशन को सौंप दिया था। आप यहां पर पूरे परिवार के साथ घूमने आ सकते हैं। यहां पर एक खूबसूरत मंदिर भी बनाया गया है जिसकी वास्तु कला चालुक्य शैली से की गई है। 

मिलिट्री महादेव मंदिर 

बेलगांव का यह खूबसूरत मंदिर पर्यटक जरूर देखने आते हैं। इस मंदिर का निर्माण भारतीय सेवा के लेफ्टिनेंट जनरल श्री नागेश ने 1955 में करवाया था। एक तरह से इस मंदिर का इतिहास और धार्मिक स्थल होने की वजह से यह पर्यटकों का खास केंद्र बन गया है। सावन के सोमवार के समय यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-   Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵