नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महाकुंभ मेला बहुत बड़े स्तर पर आयोजित किया गया है जिसमें देश-विदेश से लोग शामिल हो रहे हैं। महाकुंभ में आपको भगदड़ जैसी स्थिति में बिल्कुल सतर्क रहना चाहिए। ऐसी सिचुएशन में आपको क्या करना है और क्या नहीं करना इसके बारे में जानना जरूरी है। महाकुंभ की यात्रा के लिए लोग अपने परिवार के साथ भी जाते हैं ऐसे में अगर भगदड़ की स्थिति सामने आती है तो परेशानी हो सकती है।
अफवाहों पर यकीन न करें
महाकुंभ के मेले में बहुत ज्यादा भीड़ होती है ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा फैलाई जा रही अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अगर कोई आपातकालीन स्थिति होती है तो प्रशासन की तरफ से घोषणा कर दी जाती है। जब तक आपको सरकारी घोषणा न मिले तब तक अफवाहों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। कई बार ऐसा होता है कि लोग थोड़े से मस्ती मजाक के लिए अफवाह फैला देते हैं।
जल्दबाजी न करें
महाकुंभ में संगम घाट बहुत बड़ा बनाया गया है ऐसे में आपको स्नान के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अगर आप स्नान करने के लिए धक्का मुक्की करते हैं या फिर भगदड़ करते हैं तो इससे लोगों को नुकसान हो सकता है। घाट पानी से भरा होता है यहां फिसलने के कारण से चोट भी लग सकती है।
झूठी खबरें न बढ़ाएं
महाकुंभ में आपको सिर्फ अफवाहों से ही नहीं बचाना होता है बल्कि झूठी खबरों को भी नहीं फैलाना होता। अगर आपके मुंह से कोई एक झूठी बात निकल जाती है तो महाकुंभ के विशाल मेले में भगदड़ की स्थिति हो सकती है।
नियमों का पालन
महाकुंभ के मेले में आपको नियमों का पालन पूरी तरह से करना चाहिए। महाकुंभ में इतनी बड़ी श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करने का प्रयास उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह से कर रही है। प्रशासन नियमों का पालन करने की सलाह देती है। जो भी श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं या स्नान कर चुके हैं उन्हें घाट से दूर हो जाना चाहिए अन्य लोगों को मौका देना चाहिए।
पुलिस की मदद
महाकुंभ में अगर आपको किसी तरह की परेशानी हो रही है तो महाकुंभ में प्रशासन की मदद जरूर लें। आपको अगर कोई ऐसी खबर मिलती है जिससे कि भगदड़ की स्थिति हो सकती है तो ऐसे में सबसे पहले आपको प्रशासन की मदद लेनी चाहिए।





