नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बारिश का मौसम शुरू होते ही लोगों के मन में सबसे पहली बात कहीं न कहीं घूमने की आती है और अगर वह कोई हिल स्टेशन हो तो और भी मजा आता है। अगर आप दिल्ली या उसके आसपास रहते हैं तो आज हम आपको दिल्ली के पास के कुछ हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे जहां आप मानसून की बारिश का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
Rishikesh Tourism banner_3.jpg
दिल्ली और उसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए ऋषिकेश सबसे करीबी और सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। बारिश के मौसम में इस जगह की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। तो अगर आप भी घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो दिल्ली के पास स्थित ऋषिकेश सबसे अच्छा विकल्प होगा।
NAINITAL NAINITAL.jpg
मॉनसून के समय नैनीताल एक अलग ही रंग में दिखता है। झील और पहाड़ों पर छाए बादलों से एक अलग दुनिया का एहसास होता है।
Mussorie Untitled_design___2023_07_07T163401_091.png
मसूरी 12 महीने पर्यटकों से भरी रहती है और अगर मॉनसून सीजन की बात करें तो यहां का सुहावना मौसम और खूबसूरत वादियां पर्यटकों को अपना बना लेती हैं।
Shimla Untitled_design___2023_07_07T163534_768.png
शिमला भले ही दिल्ली से थोड़ा आगे है, लेकिन घूमने के शौकीनों के लिए बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती आपको ऐसा महसूस कराएगी जैसे आप स्वर्ग में हैं।
Dhanaulti Untitled_design___2023_07_07T163705_081.png
उत्तराखंड की वादियों में स्थित धनोल्टी की खूबसूरती मॉनसून के स्वर्ग जैसी लगती है, यहां हरे-भरे पेड़ और जंगल धुंध से ढके हुए हैं और ऐसा लगता है जैसे बादल धरती पर उतर आए हों।
Kaushal Untitled_design___2023_07_07T130950_248.png
हिमाचल प्रदेश के कसौली में बारिश के मौसम में पर्यटन मेला लगता है और यह उस जगह की सुंदरता का वर्णन करने के लिए काफी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





