नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घूमने फिरने के कई ऐसे शौकीन लोग होते हैं जो हॉन्टेड प्लेस को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। अगर आपको भी भूतिया जगह पर घूमना पसंद है तो दिल्ली की रहस्यमई जगहों पर जा सकते हैं। इन जगहों से गुजरते ही आपके पसीने छूट जाएंगे क्योंकि यह काफी डरावनी है। दिल्ली की अग्रसेन बावली के बारे में तो आपने सुना ही होगा जो आपके होश उड़ा कर रख देगी।
अनसुलझे राज
दिल्ली की अग्रसेन बावली को लेकर लोग तरह-तरह की बातें बताते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अजीबो-गरीब आवाज सुनाई देती हैं। यह अग्रसेन बावली देखने में जितनी खूबसूरत लगती है उतने ही इसके अनसुलझे राज है। यहां पर टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं अग्रसेन बावली के लिए कहा जाता है कि इसके अंदर जानलेवा काला पानी है। इतना ही नहीं यह भी कहा जाता है कि इस काले पानी की वजह से लोगों की रहस्यमई मौत हो जाती है।
जलाशय का रहस्य
लोगों का यह भी कहना है कि अग्रसेन बावली का जलाशय रहस्यमय है जिसमें कूद कर लोग अपनी जान दे देते हैं। इस कुएं का पानी लोगों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देता है। अग्रसेन की बावली का निर्माण अग्रोहा के राजा अग्रसेन द्वारा किया गया था।
महिलाओं के लिए बनाई गई थी बावली
अग्रसेन की बावली को विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाया गया था। कहा जाता है कि पुराने जमाने में महिलाएं कुएं के पास इकट्ठा होती थीं। इस बावली में महिलाओं को आराम के साथ-साथ गर्मी से भी राहत मिलती थी। अग्रसेन की बाली का टेक्सचर भी काफी यूनिक है यहां पर 100 से भी ज्यादा सीढ़ियां है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





