नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अक्सर लोग फैमिली के साथ कहीं ना कहीं ट्रिप प्लैनिंग जरूर करते हैं जिसमें ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्र शामिल है। इसके अलावा आप सबसे हटकर राष्ट्रपति भवन की सैर कर सकते हैं। कई लोगों की इच्छा होती है कि वह राष्ट्रपति भवन को अंदर से देखें तो आप भी ऐसा कर सकते हैं। राष्ट्रपति भवन में प्रवेश करने के लिए पास कैसे बनाया जाता है और यात्रा के क्या नियम होते हैं इसके बारे में जानना जरूरी है।
यहां जा सकती है आम जनता
राष्ट्रपति भवन के तीन हिस्से हैं जहां पर आम जनता को जाने की अनुभूति होती है। पहला हिस्सा राष्ट्रपति भवन का सर्किट है जहां इमारत, अशोका हॉल, दरबार हॉल, लाइब्रेरी, ड्राइंग रूम, इनोवेशन जैसी चीजें हैं। राष्ट्रपति भवन के दूसरे हिस्से में संग्रहालय है। वहीं, तीसरे हिस्से में मुगल बाग शामिल है।
कैसे बुक करें
राष्ट्रपति भवन और संग्रहालय की यात्रा करने के लिए आप ऑनलाइन तरीके से बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग करने के लिए आपको राष्ट्रपति भवन सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आप https://rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx पर क्लिक करें। यहां पर आपको बुक नो का ऑप्शन दिखेगा आपको तारीख सेलेक्ट करनी है और फॉर्म को भर देना है।
कितने लोग कर सकते हैं विजिट
राष्ट्रपति भवन की यात्रा करने के लिए तीन स्लॉट होते हैं जिसमें पहले सुबह 10:30 बजे से 11:30 का होता है। इसके बाद दूसरा स्लॉट दोपहर 12:30 से शुरू होकर 1:30 तक रहता है। तीसरा स्लॉट 2:30 से 3:30 तक रहता है। किसी भी स्लॉट में एक समय पर 25 लोग बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर हफ्ते के 2 दिन शनिवार और रविवार को जा सकते हैं। राष्ट्रपति भवन में प्रवेश के लिए आपको ₹50 की फीस भी देनी होती है।





