नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन है और बिजी शेड्यूल के बीच समय नहीं मिल पा रहा है तो दो दिन की छुट्टियों को भी एंजॉय कर सकते हैं। इस जगह पर घूमने के लिए आपके दो दिन काफी होंगे साथ ही यह ट्रिप बजट के अंदर ही प्लान कर सकते हैं। वीकेंड पर शॉर्ट ट्रिप के लिए मुक्तेश्वर एक बहुत अच्छी जगह है जो उत्तराखंड में मौजूद है। छुट्टी पर जाने के लिए ज्यादातर लोग उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों को ही पसंद करते हैं।
देखेंगे खूबसूरत नजारे
उत्तराखंड आने के बाद यहां पर ले नेचर लवर्स के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। आप यहां पर शीतल हिल स्टेशन, मुक्तेश्वर मंदिर, भालूगढ़ वॉटरफॉल इसके साथ-साथ एडवेंचरस एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं। अगर आपको इन सभी चीजों को एक्सप्लोर करना है तो दो दिन की छुट्टियां काफी है। यहाँ आप सर्दियों में ज्यादा मजा ले सकते है क्योंकि बर्फ से ढके पहाड़ बेहद खूबसूरत दिखते है। फैमिली ट्रिप के लिए ज्यादातर लोग यहां आना पसंद करते हैं।
नैनीताल
नैनीताल एक ऐसी जगह है जहां पर लोग बड़ी संख्या में देश-विदेश से घूमने आते हैं। यहां पर लोग छोटे-छोटे ओकेशंस को भी सेलिब्रेट करते हैं। ज्यादातर नैनीताल हनीमून कपल्स भी पसंद करते हैं लेकिन फैमिली ट्रिप के लिए भी यह जगह बेस्ट है। आप यहां पर नैनीताल झील, टिफ़िन टॉप, नैना पीक, स्नो व्यू प्वाइंट जैसी जगहों को देख सकते हैं।
कैसे जाएं मुक्तेश्वर
मुक्तेश्वर घूमने के लिए आपको सड़क मार्ग या फिर खुद की प्राइवेट टैक्सी से जाना चाहिए। अगर आपको सफर का मजा लेना है तो फैमिली के साथ अपने निजी वाहन से सफर कर सकते हैं। अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं, तो आपको काठगोदाम स्टेशन पर पहुंचकर टैक्सी से नैनीताल तक जाना होता है।





