नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पूर्वोत्तर यानी कि नॉर्थ ईस्ट अरुणाचल प्रदेश एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट का आना जाना लगा रहता है। अरुणाचल प्रदेश में जीरो नाम की एक जगह है जिसे एक हिल स्टेशन के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर खूबसूरत नजारों की भरमार है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। यह जीरो हिल स्टेशन समुद्र तल से 5538 फीट से 8000 फीट की ऊंचाई पर है। सैलानी इस जगह की तरफ आकर्षित होते हैं। यहां घूमने के लिए आपको सरकार से इनर लाइन परमिट लेना होता है इसके लिए आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।
क्यों खास है ये जगह
अरुणाचल प्रदेश का जीरो आदिवासी गांव के लिए फेमस है। छोटी सी हिल स्टेशन में दूसरी जनजातियों का घर भी बसा हुआ है इसके अलावा कुछ खानाबदोश भी मौजूद है। यहां के रहने वाले लोग समय-समय पर अपना घर बदलते रहते हैं। बता दें कि, यहां के लोगों के कपड़े, रहन-सहन, खान-पान, भाषा और शारीरिक विशेषताएं बहुत अलग है।
जीरो प्लूटो
यहां पर घूमने के लिए जीरो प्लूटो एक बहुत ही सुंदर पहाड़ी क्षेत्र है यहां से शहर का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आता है। आसपास के रहने वाले लोग इस जगह की खूबसूरती को देखने आते हैं।
सिद्धेश्वर मंदिर
जीरो शहर में सिद्धेश्वर नाथ मंदिर मौजूद है यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यह 25 फीट ऊंचा और 22 फीट चौड़ा शिवलिंग के रूप में बनाया गया है इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। शिवलिंग के आकार की यह मंदिर अपने आप में एक खासियत है।
नेचर लवर्स के लिए बेस्ट लोकेशन
अगर आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने की चाहत है तो आप इस जगह पर एक बार जरूर घूमने जाएं। यहां पर घने जंगल, खूबसूरत पहाड़, धान के खेत पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यही वजह है कि यहां पर सैलानियों की बड़ी भीड़ लगी रहती है।
कैसे पहुंचे जीरो
जीरो शहर की खूबसूरती देखने के लिए आपको तेजपुर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट बुक करनी पड़ती है। यह असम के नॉर्थ लखीमपुर एयरपोर्ट से 5 से 6 घंटे ट्रैवल करने के बाद आपको आपका डेस्टिनेशन पर छोड़ देता है। इसके बाद आप बस या टैक्सी की मदद से इस जगह पर जा सकते हैं।





