नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी शुरू हो जाती है। फिर धीरे -धीरे चिलचिलाती धूप हर जगह अपना आतंक मचाने लगती है। कई शहरों में लोग गर्मी से काफी परेशान हो जाते है, वहीं उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसी जगहें हैं, जो पहाड़ों की तरह ठंडक और सुकून देती।तो चलिए जानते है उन जगहों के बारे में।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच
नेपाल की सीमा से लगे पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्थित चूका बीच और थारू हट्स घने जंगलों के बीच एक अलग दुनिया का अहसास कराता है। सुबह की सफारी में बाघ और दुर्लभ पक्षी देखना रोमांचक होता है, जबकि शाम को नदी के किनारे ठंडी हवाएं पहाड़ों जैसी राहत देती हैं। गर्मी में यहां आना काफी अच्छा होता है।
चित्रकूट
इसके अलावा उत्तर प्रदेश का चित्रकूट भी एक शांत और ठंडक भरी जगह है। यहां के झरने, मंदाकिनी नदी और प्राकृतिक वातावरण मन को शांति देते हैं। धार्मिक महत्व के साथ-साथ यह जगह गर्मी से राहत पाने के लिए भी बेहतरीन है।गर्मी में अक्सर लोग आते हैं और अच्छा समय बिताते है।
विंध्याचल और मिर्जापुर
विंध्य पहाड़ियों में बसा मिर्जापुर विंढम फॉल, टांडा जलप्रपात और लखनिया दरी जैसे खूबसूरत झरनों के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में भी कई ऐसे प्राकृतिक स्थल हैं जहां पहाड़ियां और हरियाली मिलती है। खासकर विंध्य पर्वत की घाटियां ठंडी हवा और खूबसूरत नजारों के लिए जानी जाती हैं।
दुधवा नेशनल पार्क
लखीमपुर खीरी में स्थित दुधवा नेशनल पार्क तराई क्षेत्र की हरियाली और नमी से भरा है।घने पेड़ धूप को जमीन तक नहीं आने देते। गर्मियों में यहां आना अच्छा ऑप्शन हो सकता हैं। यहां की हरियाली आपको प्रकृति के करीब ले जाते हैं। यह जगह वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी बेहद खास है।
इन सभी जगहों की खासियत यह है कि ये न केवल गर्मी से राहत देती हैं, बल्कि आपको मानसिक शांति और प्राकृतिक सुंदरता का भी अनुभव कराती हैं। इसलिए अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हुए गर्मी से परेशान हैं, तो इन ठंडक भरी जगहों पर जरूर जाएं और सुकून भरे पल बिताएं।




