नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शादी से पहले दोस्तों के साथ लास्ट पार्टी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है, जिसे बैचलर पार्टी कहते हैं। इस पार्टी को लेकर यह माना जाता है की शादी के बाद लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियों में बिजी हो जाते हैं इसलिए वह इस पार्टी को दोस्तों खूब एंजॉय करते हैं। आज आपको बैचलर पार्टी के लिए कुछ ट्रेंडी जगह के बारे में बताया जाएगा जहां पर दोस्तों का झुंड मौज-मस्ती कर सकता है। इस तरह आप अपने दोस्तों के साथ यादगार पल बना सकते हैं।
मुंबई से गोवा
मुंबई से गोवा बैचलर पार्टी पर जाने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। यहां पर बीयर, कैसीनो, वाटर स्पोर्ट्स और शानदार नाइटक्लब के लिए मशहूर है। मुंबई से गोवा के बीच आप इन सभी जगह पर जाकर मौज मस्ती कर सकते हैं।
शिमला से मनाली
शिमला से मनाली का सफर दोस्तों के साथ यादगार बन जाएगा आप अपनी बैचलर पार्टी के लिए इस डेस्टिनेशन को सेलेक्ट कर सकते हैं। मस्ती करने के लिए यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, स्कीइंग, माउंटेन बाइकिंग, रैपलिंग, पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग कर सकते हैं।
चेन्नई से पांडिचेरी
अपनी बैचलर पार्टी को मजेदार बनाने के लिए चेन्नई से पांडिचेरी के सफर पर निकल जाइए। यहां पर इंजॉय करने जैसी बहुत सारी चीजें है जैसे वाटर एक्टिविटीज़, स्कूबा डाइविंग, बोट राइड, सर्फिंग, नौकायन और शानदार नाइटलाइफ़ भी है।
मनाली से लेह
बैचलर पार्टी को खूबसूरत वीडियो में बर्फ से ढकी पहाड़ों के बीच मानना है तो मनाली से लेह के लिए निकल जाइए। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ बाइकिंग कर सकते हैं। मनाली एक बहुत ही खूबसूरत जगह है यहां पर हर कोई आना पसंद करता है लेकिन बात जब बैचलर पार्टी की होती है तो यह ट्रिप यादगार बन जाता है।
कोलकाता से दीघा
बैचलर पार्टी के लिए कोलकाता से दीघा एक बहुत अच्छी जगह है। यहां के खूबसूरत पहाड़ और वादियां आपकी पार्टी में चार चांद लगा देगा। आप यहां पर अपने दोस्तों के साथ एक्टिविटीज के साथ-साथ नाइटलाइफ भी एंजॉय कर सकते हैं।
कर्नाटक से कुर्ग
बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए आप कर्नाटक से कुर्ग तक का सफर तय कर सकते हैं इस दौरान आप दोस्तों के साथ खूब मौज मस्ती कर सकते हैं। यहां की हरियाली से लेकर खूबसूरत झरने आपकी बैचलर पार्टी को यादगार बना देंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





