back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

40 हजार में पूरी ट्रिप: फ्लाइट टिकट से रहने-खाने तक, जानिए इस खूबसूरत देश के बारे में

कम बजट में विदेश घूमने का सपना अब हकीकत बन सकता है, क्योंकि दिल्ली से वियतनाम की चार–पांच दिन की शानदार यात्रा फ्लाइट, होटल और खाने समेत करीब 40 हजार रुपये में पूरी की जा सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कम बजट में विदेश घूमने का शानदार मौका हर किसी का सपना होता है कि वह जिंदगी में कम से कम एक बार विदेश यात्रा जरूर करे, लेकिन बजट की वजह से कई लोग इस ख्वाहिश को पूरा नहीं कर पाते। नए साल, क्रिसमस या लंबी छुट्टियों के दौरान लोग घूमने की योजना बनाते हैं, मगर महंगे टूर पैकेज आड़े आ जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी सीमित बजट में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वियतनाम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। खास बात यह है कि दिल्ली से करीब 5000 किलोमीटर दूर स्थित इस खूबसूरत देश की पूरी ट्रिप करीब 40 हजार रुपये में पूरी की जा सकती है।

फ्लाइट टिकट से नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ

अगर आप ऑफ-सीजन में यात्रा की योजना बनाते हैं, तो दिल्ली से वियतनाम की राजधानी हनोई के लिए फ्लाइट टिकट बेहद सस्ते मिल जाते हैं। इस दौरान एक तरफ का किराया लगभग 8,000 से 10,000 रुपये तक होता है। यानी आने-जाने का कुल खर्च 16,000 से 20,000 रुपये के बीच रह सकता है, जो किसी भी इंटरनेशनल ट्रिप के हिसाब से काफी किफायती है।

भारतीय रुपये की मजबूत स्थिति

वियतनाम की करेंसी वियतनामी डोंग के मुकाबले भारतीय रुपया काफी मजबूत है। एक भारतीय रुपये की कीमत करीब 291 वियतनामी डोंग के बराबर होती है। इसका सीधा फायदा यह है कि वहां रहने, खाने और घूमने का खर्च भारतीय पर्यटकों के लिए बेहद सस्ता पड़ता है।

होटल और खाने का खर्च भी कम

हनोई जैसे प्रमुख शहरों में होटल या गेस्ट हाउस का किराया प्रति रात 1,500 से 2,500 रुपये के बीच मिल जाता है। चार दिनों के ठहराव पर होटल का कुल खर्च 6,000 से 10,000 रुपये तक आता है। वहीं, स्ट्रीट फूड 150 से 200 रुपये में मिल जाता है, जबकि अच्छे रेस्टोरेंट में खाना 400 से 600 रुपये में हो जाता है। चार दिन का खाने का खर्च करीब 4,000 से 5,000 रुपये बैठता है।

लोकल ट्रांसपोर्ट और शॉपिंग भी सस्ती

वियतनाम में लोकल ट्रांसपोर्ट काफी किफायती है। टैक्सी, उबर या बाइक रेंट पर लेकर प्रतिदिन 300 से 500 रुपये में आराम से घूम सकते हैं। इसके अलावा हनोई ओल्ड क्वार्टर नाइट मार्केट, बेन थान मार्केट और होई एन नाइट मार्केट जैसी जगहों पर सस्ती और शानदार शॉपिंग का मजा लिया जा सकता है।

40 हजार में पूरी हो जाएगी विदेश यात्रा

फ्लाइट, होटल, खाना, लोकल ट्रांसपोर्ट और हल्की-फुल्की शॉपिंग को मिलाकर वियतनाम की चार से पांच दिन की यात्रा करीब 40 हजार रुपये में आसानी से पूरी की जा सकती है। कम बजट में विदेश घूमने का सपना देखने वालों के लिए वियतनाम एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵