back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तारों के नीचे रात बिताने का मौका, इन 5 जगहों पर मिलेगी बेस्ट कैंपिंग का अनुभव

घर और ऑफिस की भागदौड़ से दूर, नेचर के बीच तारों के नीचे रात बिताने का अनुभव पाने के लिए भारत में पांच बेहतरीन कैंपिंग स्थल हैं। जहां आप घूमने का आनंद ले सकते है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।अगर आप भी घर और ऑफिस की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं और नेचर के करीब रहना चाहते हैं, तो कैंपिंग आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वाई-फाई और ब्लूटूथ के शोर से दूर, खुले आसमान के तले तारों को निहारते हुए रात गुजारना हर किसी के लिए यादगार अनुभव होता है। देशभर में कुछ ऐसे स्थल हैं, जहां कैंपिंग का मजा लेना किसी एडवेंचर से कम नहीं। आइए जानते हैं उन पांच खास जगहों के बारे में, जहां कैंपिंग का अनुभव सालों तक याद रहेगा।

1. स्पिति वैली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की स्पिति वैली को लिटिल तिब्बत भी कहा जाता है। यह हाई अल्टीट्यूड डेजर्ट क्षेत्र नो पॉल्यूशन का इलाका है। यहां की रातें तारों से जगमगाती हैं और मिल्की वे को साफ देखा जा सकता है। किब्बर या चिमचम ब्रिज कैंपिंग के लिए मशहूर हैं। साथ ही, पास के मठों की सैर भी की जा सकती है। स्पिति वैली में कैंपिंग का बेस्ट समय मई से सितंबर के बीच है।

2. ऋषिकेश, उत्तराखंड

उत्तराखंड का ऋषिकेश सिर्फ राफ्टिंग ही नहीं, बल्कि सुकून और रिलैक्सेशन के लिए भी मशहूर है। गंगा नदी के किनारे पार्टनर के साथ कैंपिंग करना एक यादगार अनुभव होता है। सुबह योगा और सूर्योदय का नजारा, और रात में बोनफायर का आनंद, इसे खास बनाते हैं। ऋषिकेश में अक्टूबर से मार्च के बीच कैंपिंग करना सबसे अच्छा माना जाता है।

3. तीर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के पास स्थित तीर्थन वैली ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के समीप है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है। तीर्थन नदी के किनारे फिशिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग का अनुभव मिलता है। मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का समय कैंपिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है।

4. जैसलमेर, राजस्थान

राजस्थान का जैसलमेर सिर्फ रेगिस्तान के लिए ही नहीं, बल्कि खुले आसमान और तारों के नजारे के लिए भी लोकप्रिय है। यहां टूरिस्ट्स के लिए रेगिस्तान के बीच पूरा कैंपिंग सेटअप होता है। दूरबीन से तारों को निहारना और डेजर्ट सफारी का आनंद लेना इसे खास बनाता है। अक्टूबर से फरवरी के बीच जैसलमेर में कैंपिंग का अनुभव सबसे शानदार रहता है।

5. चोपता, उत्तराखंड

उत्तराखंड का चोपता क्षेत्र ‘इंडिया का मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। हरे-भरे मैदान और ऊंचे हिमालय की बर्फीली वादियां इसे आकर्षक बनाती हैं। ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध तुंगनाथ मंदिर के पास भी कैंपिंग का आनंद लिया जा सकता है। मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच चोपता में कैंपिंग करना सबसे उपयुक्त माना जाता है।

कुल मिलाकर, ये पांच जगहें वाकई उन लोगों के लिए आदर्श हैं, जो नेचर के साथ जुड़कर सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं। इस बार जब भी कोई तनाव भरी जिंदगी से ब्रेक लेना चाहें, इन जगहों पर कैंपिंग का अनुभव जरूर लेना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

खुशखबरी! Flipkart उठाएगा आपके हवाई सफर का खर्च, गर्मियों की छुट्टियों में तुरंत करें वेकेशन प्लानिंग; जानिए क्या है नई सुविधा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियों का सीजन शुरू होते ही लोग घूमने-फिरने की प्लानिंग में जुट जाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵