नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। भारत के राष्ट्रपति पूरे देश में धूमधाम से मनाए जाते हैं। जनवरी का महीना चल रहा है और इस महीने में गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाएगा। यह ऐसा खास दिन है जब लोकतंत्र को अपनाया गया और भारतीय संविधान को अस्तित्व में मिला था। 26 जनवरी के दिन भारत में गणतंत्र दिवस बड़े ही गर्व से मनाया जाता है। अगर आपकी इस मौके पर खास देशभक्ति का अनुभव लेना चाहते हैं तो देश की ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
इंडिया गेट
राजधानी दिल्ली में मौजूद इंडिया गेट देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर आप यहां पर फैमिली के साथ देशभक्ति के जज्बे से घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। इंडिया गेट का एक ऐसा इतिहास रहा है जब गुलाम भारत से लेकर आजाद भारत का दौर सामने आया था। इंडिया गेट को पहले विश्व युद्ध और अफगान युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की याद में बनाया गया था। राष्ट्रीय स्मारक के तौर पर आज भी पर्यटक यहां घूमना पसंद करते हैं। यह हमारे देश के शहीद सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जाता है। 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड देखने को मिलती है।
लाल किला
नई दिल्ली में ऐतिहासिक इमारत लाल किला लोगों के बीच खूब लोकप्रिय है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन यहां से देश के प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। यह हमारे देश के इतिहास और संस्कृति का केंद्र माना जाता है।
जलियांवाला बाग
गणतंत्र दिवस के मौके पर घूमने के लिए आप अमृतसर में स्थित जलियांवाला बाग घूमने जा सकते हैं। इस जगह का इतिहास भी काफी पुराना रहा है। यह जलियांवाला बाग हत्याकांड का गवाह है। इसके अलावा आप यहां के स्वर्ण मंदिर के पास आध्यात्मिक शांति महसूस कर सकते हैं।
साबरमती आश्रम
गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती गांधी जी का निवास स्थान आश्रम है। इस जगह को स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र माना जाता है। अगर आप इस जगह पर ट्रैवल प्लानिंग बनाते हैं तो गांधी जी के जीवन को नजदीक से समझ सकते हैं। गांधी जी ने यहीं से दांडी मार्च की शुरुआत की थी।
चंद्रशेखर आजाद पार्क
प्रयागराज देशभक्ति से भर लोगों के घूमने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद से जुड़ा यह जगह घूमने का एक अलग ही मजा है। इस जगह को महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की शहादत का प्रतीक माना जाता है। इस जगह की हरियाली और शांत वातावरण देशभक्ति की भावना से लीन करता है।





