back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के लिए रहना होगा तैयार- वैज्ञानिक सलाहकार

नई दिल्ली, 05 मई(हि.स.)। देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब तीसरी लहर भी आ सकती है। केन्द्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने बताया कि जिस तरह से दुनिया भर में वायरस के प्रकार व मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, उससे महामारी की तीसरी लहर की संभावना देखी जा रही है। देश में कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी इसके बारे में कहा नहीं जा सकता। लेकिन हम सबको तीसरी लहर के लिए तैयार रहना चाहिए। बुधवार को प्रेसवार्ता में के विजय राघवन ने कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के तीन लाख से ज्यादा म्युटेंट (प्रकार) मिले हैं। वायरस जब एक शरीर से दूसरे शरीर में जाता है तो अपनी संख्या बढ़ाता है। इस दौरान उसके स्वरूप में कुछ बदलाव आते हैं। इनमें से कुछ ही म्यूटेंशन जो प्रभावशाली होते हैं, जिसमें यूके वेरियंट, ब्राजील वेरियंट औऱ दक्षिण अफ्रिकन वेरियंट शामिल है। लेकिन यह कहना कि नया वेरियंट पुराने वाले वेरियंट से ज्यादा संक्रामक है सही नहीं। पहला वाला वेरियंट जितना संक्रामक है उतना ही नया वाला वेरियंट संक्रामक है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के वैज्ञानिक वायरस में आ रहे बदलाव पर नजर रखे हुए हैं और इससे निपटने के लिए जरूरी योजनाएं भी बना रहे हैं। लेकिन लोगों को भी इसके लिए तैयार रहना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵