back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली-NCR में मौसम में ठंड और कोहरे का दौर शुरू, AQI 250 के पार

दिल्ली-NCR में AQI 269 दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। शनिवार की सुबह दिल्ली-NCR में स्मॉग और धुंध से कुछ राहत मिली। हालांकि, बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया। सुबह का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 269 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।

आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना

IMD के अनुसार, रविवार की हल्की बारिश के बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस दौरान कोहरे की संभावना भी जताई गई है। तापमान में गिरावट 10 दिसंबर तक जारी रह सकती है और कोहरा भी छाया रहेगा।

सर्दी में और बढ़ोतरी की संभावना

IMD के अनुसार, 10 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है जिससे ठंड में और वृद्धि हो सकती है। 11 दिसंबर तक यही स्थिति रहने का अनुमान है।

सर्दियों की पहली हल्की बारिश

रविवार को दिल्ली में सर्दियों की पहली हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश की तीव्रता कम रहने की संभावना है फिर भी इसके कारण तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है।

इस बीच, दिसंबर की शुरुआत में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है जबकि दिन में मौसम सुहाना बना रहता है।

कोहरे और ठिठुरन का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में जल्द ही ठिठुरन और घने कोहरे का दौर शुरू हो सकता है जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।  

इस साल दिल्ली में ठंड की कमी देखी गई और अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। बात करे दिल्ली के प्रदूषण की तो दिल्ली का प्रदूषण भी खतरनाक श्रेणी से खराब श्रेणी में आ गया है। बारिश की संभावना है तो AQI में भी गिरावट हो सकती है और दिल्लीवासियों के साफ हवा भी हो सकती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...