back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपचुनाव में कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ वोट करें- सांसद दीया कुमारी

राजसमन्द, 10 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक, सांसद और प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव में ग्राम बागड़ में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान प्रदेश के हालात दयनीय है। महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अपराधियों में पुलिस का भय भी खत्म हो गया है। यह उपचुनाव प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और कुशासन के खिलाफ जवाब देने का चुनाव है। केंद्र सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए सांसद दीया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा राम मंदिर बनाने के साथ ही धारा 370 हटाने के जो ऐतिहासिक कार्य किये गए हैं उन कार्यों पर भी मुहर लगाने का अवसर है। दीयाकुमारी ने सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनलाल जाट के समर्थन में विभिन्न जनसभाओं के साथ जनसम्पर्क करते हुए 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। ग्राम बागड़ के बाद टूंगच, खेमाणा, जोगरास और नांदसा में भी जनसम्पर्क किया। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर विधानसभा सीट (Shibpur Seat) एक अहम और चर्चित सीट मानी जाती है। हावड़ा जिले में...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵