नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पंजाब का सबसे खूबसूरत शहर अमृतसर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में नंबर वन पर आता है। इस जगह का गोल्डन टेंपल भी देखने में बहुत खूबसूरत है। इसके अलावा वाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग भी ऐतिहासिक जगहों से रूबरू पर आता है। अमृतसर शहर अपनी सांस्कृतिक विरासत और खान-पान के लिए फेमस है। के अलावा यहां पर कोई ऐसी चीज है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अमृतसर का गोल्डन टेंपल देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
दुर्गियाना मंदिर
अमृतसर में मौजूद दुर्गियाना मंदिर बेहद ही खूबसूरत है इसकी बनावट देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के पास पवित्र झील भी मौजूद है जिसकी बनावट गोल्डन टेंपल की तरह ही लगती है।
गोविंदगढ़ किला
अमृतसर शहर में गोविंदगढ़ जिला मौजूद है। यहां पर घूमने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं आप इस किले में सुबह 10:00 से लेकर रात के 10:00 बजे तक ढूंढ सकते हैं। इसके अलावा यहां पर कई संग्रहालय भी है जहां आप ऐतिहासिक चीजों के बारे में जान सकते हैं।
महाराजा रणजीत सिंह
अमृतसर का संग्रहालय महाराजा रणजीत सिंह को समर्पित है यह घूमने के लिए एक बेस्ट लोकेशन है। यहां जाने के लिए यह अमृतसर में रामबाग गार्डन में स्थित है। इस संग्रहालय में 19वीं और 18वीं सदी के सिख इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
राम तीर्थ मंदिर अमृतसर
अमृतसर घूमने जा रहे हैं तो रमतीर्थ मंदिर भगवान राम को समर्पित है यहां पर एक बार जरुर विजिट करें। कहा जाता है कि यहां पर महर्षि वाल्मीकि का आश्रम था। यही वजह है कि इस मंदिर को वाल्मीकि तीर्थ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां की मान्यता है की राम जी द्वारा माता सीता का परित्याग करने के बाद वाल्मीकि जी ने सीता जी को इस स्थान पर आश्रय दिया था।




