back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खेल प्रतिभा को उभारने के लिए हो रहा है प्रशिक्षण वर्ग

बेगूसराय, 05 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय खेल संगठन क्रीड़ा भारती के प्रांतीय मंत्री अमित ठाकुर ने कहा है कि क्रीड़ा भारती ना केवल अपने पंचसूत्री कार्यक्रम को बढ़ावा देती है बल्कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले खिलाड़ियों की माताओं को राजमाता जीजाबाई सम्मान से भी सम्मानित करती है। इसके अलावा गांव-गांव में छुपी खेल प्रतिभा को उभारने के लिए प्रत्येक वर्ष प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है। इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से हम अपने कार्यकर्ताओं को खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति समर्पण की भावना जागृत करते हैं। शुक्रवार को बेगूसराय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन छह एवं सात मार्च को बेगूसराय में किया जा रहा है। जिसमें चार सत्रों में प्रशिक्षण का आयोजन कर हम राष्ट्रभक्त खिलाड़ी को ग्रामीण स्तर से राष्ट्रीय पटल तक ले जाने की कार्य योजना तैयार करेंगे। ताकि हमारी देश की गरिमा विश्व स्तर पर और अधिक तेजी से आगे बढ़े। इस प्रशिक्षण सत्र में उत्तर बिहार के 22 जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे। कोरोना से उबरने के बाद खेल और खिलाड़ियों के काम को गति देने के लिए यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। छह मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर बिहार प्रांत प्रचारक रामकुमार जी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद चार सत्रों में प्रशिक्षण के बीच चित्र प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संध्या बेला में बॉल बैडमिंटन प्रदर्शनी मैच में दरभंगा से आई महिला टीम तथा सीवान एवं बेगूसराय की पुरुष टीम के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सात मार्च को बिहार प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद शिवाजी को शिवाजी बनाने में समर्थ गुरु रामदास के अलावा सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाली शिवाजी की मां राजमाता जीजाबाई सम्मान से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 18 खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले 30 खिलाड़ी की मां को बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद सम्मानित करेंगे। प्रेस वार्ता में जिला मंत्री रणधीर कुमार, सह मंत्री बाबुल कुमार, प्रखंड संयोजक रौशन कुमार, मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र किशोरी एवं विश्वकर्मा नगर के कार्यवाह मनीष कुमार आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵