back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों का कार्यालयों में रहा जमावड़ा

— नो ड्यूज बनवाने के लिए भटकते रहे उम्मीदवार, कर्मचारियों ने की खूब उगाही कानपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन ब्लॉकों और जिला पंचायत कार्यालय में उम्मीदवारों का दिनभर जमावड़ा रहा। उम्मीदवारों में यह खौफ बना रहा है कि कहीं किसी कमी से पर्चा न खारिज हो जाए। इसके लिए उम्मीदवार सरकारी कर्मचारियों के आगे गिड़गिड़ाते रहे। ऐसे में कर्मचारियों ने नो ड्यूज के नाम पर जमकर उम्मीदवारों से उगाही की गई। जनपद में पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण में मतदान होना है और 15 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए तीन और चार अप्रैल को नामांकन की तिथि सुनिश्चित की गई। पहले दिन जनपद में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 6845 नामांकन दाखिल हुए। यह नामांकन 8857 पदों के लिए थे और दूसरे दिन रविवार को संभावना के अनुसार सभी कार्यालयों में उम्मीदवारों की अधिक भीड़ दिखी। हालांकि पहले दिन कोरोना की जमकर धज्जियां उड़ी जिसका समाचार पत्रों में प्रकाशन हुआ। मीडिया में मामला आने के बाद दूसरे दिन व्यवस्थाएं काफी हद सही दिखी और कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए बार—बार एलाउंस हो रहे थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि नामांकन कार्यालय स्थलों पर जो भी उम्मीदवार शाम पांच बजे अंदर हो गया उन सभी का नामांकन लिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद सूची तैयार की जाएगी और देर शाम तक ही बताया जा सकता है कि आज कितने उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। बताया जिस प्रकार आज उम्मीदवारों की भीड़ कार्यालयों में उमड़ी तो संभावना है कि शनिवार की अपेक्षा अधिक नामांकन हुए होंगे। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम गांव की सरकार में अपनी जगह बनाने के लिए आज दूसरे दिन उम्मीदवारों की अच्छी खासी भीड़ रही। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां बराबर दौड़ती रहीं। इसके साथ ही पुलिस बल भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा और महिला पुलिस कर्मियों ने भी बराबर महिला उम्मीदवारों की निगरानी करती रहीं। वहीं डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीमें भी सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी निभाते दिखी। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵