back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्टोक्स और आर्चर की अनुपस्थिति से इंग्लैंड की टीम कमजोर नहीं हुई : बटलर

लंदन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का मानना है कि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के टीम में नहीं होने से इंग्लैंड की टीम कमजोर नहीं हुई है और वह इस महीने यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने की दावेदार में से एक है। ऑलराउंडर स्टोक्स ने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए खुद को टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम से अलग रखा था जबकि आर्चर चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। स्टोक्स और आर्चर ने 2019 में इंग्लैंड को वनडे विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी अनुपस्थिति से इंग्लैंड को टी20 विश्व कप में नुकसान हो सकता है। बटलर ने डेली मेल से कहा, हम टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में एक हैं। मुझे पता है कि हम स्टोक्स और आर्चर को मिस करेंगे लेकिन आप टीम को देखें तो हमारी टीम में कई मैच विनर्स हैं। उन्होंने कहा, लियाम लिविंगस्टोन हैं जिन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतर किया। उनके अलावा टाइमल मिल्स भी हैं। इंग्लैंड ने 2016 टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन फाइनल ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट ने स्टोक्स की ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी। बटलर ने हालांकि इसे इतिहास करार दिया। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵