back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिडनी के अस्पताल में ICU में भर्ती हुए श्रेयस अय्यर, पसलियों में चोट के चलते हुई इंटरनल ब्लीडिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में फिल्डिंग के दौरान श्रेयस अय्यर को चोट लग गई थी जिसकी वजह से उन्हें सिडनी में ICU में भर्ती करा दिया गया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में चोटिल हुए भारत के उप-कप्तान और टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैच के रोमांच के बीच कैच पकड़ते समय पसलियों में लगी चोट ने क्रिकेट प्रेमियों को चिंता में डाल दिया, और अब उनके स्वास्थ्य पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

श्रेयस अय्यर को फिलहाल ICU में रखा गया है, क्योंकि जांच में आंतरिक रक्तस्राव पाया गया। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। 31 वर्षीय इस खिलाड़ी को भारत लौटने से पहले कम से कम एक हफ्ते तक सिडनी के अस्पताल में रहना होगा।

सिडनी वनडे के दौरान श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया। बैकवर्ड पॉइंट से पीछे भागते हुए पकड़ा गया यह कैच ऐतिहासिक रहा, लेकिन इसी दौरान श्रेयस असंतुलित होकर गिरे और उनकी बाईं पसलियों पर गंभीर चोट लग गई।

इंटरनल ब्‍लीडिंग के चलते ICU में भर्ती

फील्डिंग खत्म कर जब श्रेयस अय्यर ड्रेसिंग रूम लौटे, तो दर्द और सांस लेने में परेशानी बढ़ गई। तुरंत अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों की रिपोर्ट में आंतरिक रक्तस्राव (internal bleeding) सामने आया, जिसके चलते उन्हें तुरंत ICU में भर्ती किया गया।

अभी सुधार में लगेगा और भी वक्‍त 

इस घटनाक्रम से परिचित एक सूत्र ने समाचार एजेंसी को बताया, “श्रेयस अय्यर के स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिन तक डॉक्टर्स की एक टीम के निगरानी में रखा जाएगा। ब्लीडिंग के कारण संक्रमण फैलने से रोकने के लिए यह जरूरी कदम है।”

टीम के डॉक्टरों और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं लिया और श्रेयस अय्यर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत अब स्थिर है, लेकिन इस चोट की गंभीरता को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह जानलेवा भी हो सकती थी।

श्रेयस अय्यर की कब होगी मैदान पर वापसी?

सूत्र ने बताया, “श्रेयस अय्यर एक शानदार खिलाड़ी हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे। चूंकि उन्हें आंतरिक रक्तस्राव हुआ है, इसलिए पूरी तरह स्वस्थ होने में समय लगेगा। इस समय उनकी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का कोई निश्चित समय तय करना मुश्किल है।”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 का हिस्‍सा नहीं होंगे श्रेयस अय्यर 

पहले श्रेयस अय्यर के लगभग तीन सप्ताह तक क्रिकेट से बाहर रहने की उम्मीद थी, लेकिन अब उनकी रिकवरी अवधि थोड़ी लंबी हो सकती है। 29 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में वे हिस्सा नहीं लेंगे और स्वस्थ होने के बाद ही स्वदेश लौटेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

CSK vs PBKS Pitch Report: चेपॉक में स्पिनर्स का खेल या बल्लेबाजों की मौज? मैच से पहले जानें पिच का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Chennai Super Kings और Punjab Kings (CSK vs PBKS) के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर फैंस में...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵